Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Deputy Commissioner honored Padma Shri Khemraj Sundriyal by presenting him with a citation.

Panipat News: पद्मश्री खेमराज सुंदरियाल को उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner honored Padma Shri Khemraj Sundriyal by presenting him with a citation.
खेमराज सुंदरियाल को सम्मानित करते उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार व​शिष्ठ। स्रोत : सूचना विभाग
- खेमराज सुंदरियाल ने हथकरघा उद्योग को दिलाई पहचान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भारतीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग को नई पहचान दिलाने वाले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित खेमराज सुंदरियाल को मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में सम्मानित किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि पद्मश्री खेमराज सुंदरियाल का जीवन परिश्रम, समर्पण, नवाचार और सामाजिक दायित्व की एक गौरवशाली मिसाल है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय हथकरघा परंपरा को मजबूत बनाने और बुनकरों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में समर्पित किया है। पानीपत के पारंपरिक खेस को आधुनिक तकनीक और नए डिजाइनों के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन

उनका पद्मश्री से सम्मानित होना न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पानीपत के समूचे हथकरघा उद्योग और देश के लाखों कारीगरों का गौरव है। छह दशकों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने हजारों बुनकरों और युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा और पद्मश्री सुंदरियाल के पुत्र अजय सुंदरियाल मौजूद रहे।
27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed