फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The death of the young man engulfed current

करेंट लगने से युवक की मौत

Mon, 21 Jul 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 21 Jul 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man engulfed current
विकास नगर में छत से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन का करेंट लगने से तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों व वार्ड पार्षद ने हाई वोल्टेज की तार न हटने पर हो रहे हादसों का आरोप बिजली निगम पर जड़ा है।

एनएफएल के नजदीक स्थित विकास नगर में करोड़ी सहारनपुर, यूपी निवासी कपिल (22) हरिराम के मकान में राजमिस्त्री के साथ काम कर रहा था।

कपिल को रविवार सुबह हाईटेंशन तार से करेंट लग गया और एक ही झटके में नीचे गिर गया।

हरिराम ने अन्य लोगों के सहयोग से युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि कपिल तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसकी दो बहनों की शादी अभी नहीं हुई है।

वह दोनों बहनों की शादी के लिए पैसा कमाने के लिए यूपी से पानीपत आया था।

वार्ड-14 पार्षद मंजू कादियान ने बताया कि विकास नगर में हाईटेंशन तारें मकानों की छत से गुजर रही हैं।

वे कई बार तार बदलवाने के लिए बिजली निगम से गुहार लगा चुकी हैं और नगर निगम के हाउस की बैठक में भी पास हो गया है।

इसके बावजूद तारों को नहीं बदला गया है। निगम की लापरवाही से विकास नगर में हर रोज हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed