फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The death of the brother-in-law of the bike rider returning home due to the collision of the car

कार की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The death of the brother-in-law of the bike rider returning home due to the collision of the car
गांव इसराना में मौजीराम पेट्रोल पंप के पास वीरवार की रात करीब 11:30 बजे जीजा और साले की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर सवार होकर दोनों गांव शाहपुर से अपने बीमार दोस्त का हालचाल जानकर घर लौट रहे थे, रास्ते में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

गांव इसराना निवासी अमित पुत्र रामचंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने बड़े भाई रिंकू (30) और जीजा अमित (32) के साथ गांव शाहपुर में एक बीमार दोस्त का हालचाल जानने गए थे। वह शाहपुर से रात 11:30 बजे घर लौट रहे थे। बड़ा भाई रिंकू और जीजा अमित दोनों एक बाइक पर थे। जबकि वह दूसरी बाइक पर उनके पीछे पीछे चल रहा था। जब वह मौजीराम पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ़्तार ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वह स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
नशे में धुत थे कार सवार आरोपी
अमित ने बताया कि आरोपी कार चालक नशे में धुत थे। कार क्षतिग्रस्त होने के बाद आरोपियों ने फोन कर दूसरी गाड़ी मंगाई और उसमें बैठकर फरार हो गए। क्षतिग्रस्त गाड़ी को मौके पर छोड़ गए, जिसके अंदर से शराब की बोतल भी मिली हैं। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
छह माह से ससुराल में रहता था जीजा
साले अमित ने बताया कि उसका जीजा अमित मूलरूप से जगाधरी के गंगा नगर का रहने वाला था। माता पिता की मौत के बाद वह पत्नी मीना और तीनों बेटों को साथ लेकर आ गया था और अपनी ससुराल में रहता था । वह एल्युमिनियम का काम करता था ।

दो बच्चों का पिता था रिंकू
रिंकू भी शादीशुदा था। उसके दो बच्चे है,जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। उसकी इसराना थाना के पास चाय की दुकान है, जिससे वह अपना गुजारा कर रहा था। रिंकू से बड़ी बहन मीना और छोटा भाई अमित है।
वर्जन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर दीपक कुमार, इसराना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed