फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The dead body was thrown into drain number two after killing the woman.

Panipat News: महिला की हत्या कर ड्रेन नंबर-दो में फेंका था शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
The dead body was thrown into drain number two after killing the woman.
पानीपत। ड्रेन नंबर-दो में खोतपुरा गांव के नजदीक गत दिनों अर्धनग्न मिले महिला के शव की शिनाख्त तहसील कैंप की महिला के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की सिर में वजनदार सामान मारकर हत्या करना पाया गया है। उसको चार-पांच दिन पहले ही ड्रेन में फेंका था। जबकि महिला करीब 15 दिन से लापता थी। पिता, भाई और पति की मौत के बाद वह अपने बेटे व मां के साथ रहती थी। पुलिस अब महिला के साथ दुराचार का पता लगा रही है। इसके लिए मधुबन लैब से एक रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि ड्रेन नंबर-दो में मिले महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई है। मृतका की उम्र करीब 26 साल थी। उसके पिता, पति व भाई की पहले मौत हो चुकी है। मां और बेटे के साथ रहकर मजदूरी करती थी। वह करीब 15 दिन से लापता थी। बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उसके लापता होने संबंधित कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। डीएसपी ने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में वजनदार सामान से मारकर हत्या करना पाया गया है। इसमें अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। थाना के साथ सीआईए वन की टीम जांच व हत्यारोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


परिजन ने एक युवक पर जाहिर किया शक
मृतक महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने 10 साल पहले इसराना निवासी युवक के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह उसी के पास रहती थी। शहर की एक काॅलोनी का एक युवक उसकी बेटी को परेशान करता था। उसने बेटी को अपने जाल में फंसा कर उसे नशे का आदी बना दिया था। वह मानसिक संतुलन तक खो बैठी थी। उसने युवक पर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
यह है मामला
गुरविंदर सिंह निवासी संतनगर सोमवार दोपहर को ड्रेन में गांव खोतपुरा के पास हवन की राख डालने गया था। उसे ड्रेन में महिला का अर्धनग्न हालात में शव पड़ा मिला था। सेक्टर-13/17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम खानपुर मेडिकल कॉलेज में बोर्ड से कराया था। महिला के दाहिने हाथ की अंगुलियों पर अंग्रेजी में अंश लिखा था, जबकि बाएं हाथ पर स्टार गुदा हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। अब जाकर महिला का सुराग लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed