फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The de-freezer of the mortuary is faulty, the bodies are stinking.

Panipat News: शवगृह के डी-फ्रीजर खराब, शवों में उठ रही बदबू,

Sun, 02 Nov 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 02 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The de-freezer of the mortuary is faulty, the bodies are stinking.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में करीब 48 करोड़ की लागत से लगाए डी-फ्रीजर खराब हैं। आठ में से सात फ्रीजर खराब होने से शव रखने को भी जगह नहीं है। ऐसे में लोगों को खुले में शवों को रखना पड़ रहा है। शवों में 24 घंटे में ही बदबू उठने लग जाती है। स्वास्थ्य विभाग इसको गंभीरता से लेने की बजाय ढुलमुल रवैया अपना रहा है। सीएमओ कंपनी और उच्चाधिकारियों को चिट्ठी लिखने में लगे हुए हैं। धरातल पर कोई समाधान नहीं हो पाया है।
जिला नागरिक अस्पताल में 48 करोड़ की लागत से आठ डी-फ्रीजर लगाए थे। विभाग अब समालखा सामान्य अस्पताल में भी पोस्टमार्टम शुरू करने का दावा कर रहा है। जबकि विभाग से जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह की संभाल नहीं हो पा रही है। सीएमओ की नाक के नीचे जिला नागरिक अस्पताल परिसर में सात दिन से आठ में से सात डी-फ्रीजर खराब पड़े हैं। शवगृह में अंदर दाखिल होते ही चारों तरफ डी-फ्रीजर के खराब होने के नोटिस चस्पाए नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरीवश बाहर स्ट्रेचर पर ही शवों को रखना पड़ रहा है। नजीर ने बताया कि शहनाज की शुक्रवार देर शाम पसीना रोड पर हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने रात को ही शव को शवगृह में रखवा दिया था। वे शनिवार को पोस्टमार्टम कराने पहुंचे तो शव में बदबू आ रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में तैनात स्टाफ से पूछा तो उन्होंने फ्रीजर खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मामला बढ़ा तो समालखा से मंगवाया फ्रीज
जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह एक नवजात समेत तीन शव पहुंचे। शवगृह में एक ही डी-फ्रीजर चालू मिला। ऐसे में अस्पताल में हंगामा बढ़ गया। स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में समालखा सामान्य अस्पताल से एक डी-फ्रीजर मंगवाया। इसके साथ कंपनी को डी-फ्रीजर ठीक कराने के लिए पत्र लिखा। जनसेवा दल के महासचिव चमनलाल गुलाटी ने बताया कि अस्पताल के शवगृह के डी-फ्रीजर खराब हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए जनसेवा दल ने अस्थायी रूप से अपना डी-फ्रीजर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में एक डी-फ्रीजर अच्छे से काम कर रहा है और दो में कूलिंग कम हो रही है। ऐसे समालखा के शवगृह से डी-फ्रीजर मंगवाए गए हैं। इनको अस्पताल के शवगृह में जाएगा। कंपनी को डी-फ्रीजर ठीक करने के लिए पत्र लिखा है। इसके साथ उच्चाधिकारियों को भी इस बारे में अवगत कराया है।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed