फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cruel mother left her crying children and went away with her lover

Panipat News: बेरहम मां बिलखते बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
The cruel mother left her crying children and went away with her lover
- बाल कल्याण समिति ने बुलाया था काउंसिलिंग के लिए पर महिला को नहीं आया रहम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मां की ममता पर प्रेमी का प्यार भारी पड़ा गया। तीन मासूम बच्चे मां से लिपटकर उसके साथ ही जाने की जिद करके बिलखते रहे लेकिन मां ने प्रेमी के साथ जाने के लिए तीनों बच्चों को त्याग दिया। बाल कल्याण समिति कार्यालय में पहुंची महिला ने बच्चों को साथ रखने से साफ मना कर दिया।
मामला शहर की एक कॉलोनी का है। महिला का करीब 14 साल पहले विवाह हुआ था। उनके तीन बच्चे दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी की उम्र 12 वर्ष है, वहीं छोटी बेटी की उम्र आठ साल है। महिला का पानीपत के ही एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। करीब 15 दिन पहले महिला की बड़ी बेटी ने भी मां और व्यक्ति को टोक दिया। जिससे गुस्सा होकर व्यक्ति ने उसकी भी पिटाई कर दी। जिसके बाद मां बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। वहीं पिता पहले ही मां की हरकत से परेशान होकर घर छोड़ गया था जिससे तीनों बच्चे अकेले रह गए थे।
विज्ञापन

बच्चों को साथ रखने से किया इन्कार
एक सप्ताह पहले यह मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा था। समिति ने बच्चों को उनकी नानी के साथ भेज दिया था। मंगलवार को समिति ने बच्चों के माता-पिता को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। सुबह तीनों बच्चे और माता-पिता बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचे। जहां पर बच्चों ने मां के साथ जाने की जिद की। सबसे छोटा बेटा मां से लिपटकर रोता रहा। लेकिन महिला ने बच्चों और पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि बच्चों की मां ने बच्चों को साथ रखने से इन्कार कर दिया। अब बच्चों को उनके पिता के साथ भेज दिया गया है। पिता ने बच्चों को लेकर अपने गांव वापस जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed