फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cow hit the auto, the driver died due to overturning

Panipat: सड़क पर लड़ रहे थे गौवंश, पास से गुजर रहे ऑटो को मारी टक्कर, पलटने से चालक की मौत

Mon, 15 Aug 2022 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 02:52 AM IST
सार

पानीपत में गोवंश की टक्कर से एक माह में दूसरा मामला आया सामने आया है। निगम का अभियान भी ठंडे बस्ते में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया व आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
The cow hit the auto, the driver died due to overturning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के पानीपत की गोपाल कॉलोनी के पास सड़क पर लड़ रहे गोवंशों ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई। पानीपत में गोवंश की टक्कर से एक माह में मौत होने का दूसरा मामला है। कच्चा कैंप स्थित न्यू दीवान नगर निवासी सुरेंद्र (40) पुत्र जयराम ऑटो चलाता था। चचेरे भाई प्रवीन ने बताया कि सुरेंद्र शनिवार की रात करीब 11 बजे ऑटो में सवार दो दोस्तों संग घर लौट रहा था।

विज्ञापन


जब वह दिल्ली पैरलल नहर किनारे फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचा तो वहां सड़क पर लड़ रहे गोवंश ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस कारण ऑटो पलट गया। पीछे बैठे दोनों दोस्तों को मामूली चोट लगी, जबकि ऑटो चालक सुरेंद्र को गंभीर चोटें आई। उसके दोस्त पहले घर लेकर आए, लेकिन होश न आने पर उसे असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवार में इकलौता कमाने वाला था सुरेंद्र
सुरेंद्र परिवार में इकलौता कमाने वाला था। पिता जयराम बुजुर्ग हैं, सुरेंद्र का भाई मानसिक रुप पे परेशान है। दो बहनें शादीशुदा हैं। माता-पिता और भाई का खर्च सुरेंद्र चलाता था। वह अविवाहित था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 दिन पहले भी गई युवक की जान
गोवंश की टक्कर से तीन अगस्त को कच्चा कैंप निवासी 23 वर्षीय मनप्रीत उर्फ मन्नी की मौत हो गई थी। वह बुलेट पर सवार होकर गुरुद्वारा से सेक्टर 13-17 जा रहा था, सेक्टर-6 कट के पास पहुंचे ही गोवंश ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि गोवंश की भी कुछ देर बाद मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed