फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation will close 30 garbage points in the city

Panipat News: शहर में 30 कूड़ा बिंदुओं को बंद करेगा निगम

Sat, 06 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 06 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The corporation will close 30 garbage points in the city
ईदगाह रोड पर खड़ी की ट्रैक्टर ट्रॉली। स्रोत : ​निगम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम शहर में प्राथमिक कूड़ा बिंदुओं को बंद करेगा। शहर में ऐसे 30 बिंदुओं को चिह्नित किया है। इसके लिए इन बिंदुओं पर नियमित रूप से ट्रैक्टर -ट्राली खड़ी रखेगा। जेबीएम ने इसके लिए 20 ट्रैक्टर-ट्राली शामिल की हैं। जेबीएम के पास अब 10 गाड़ी और 36 ट्रैक्टर-ट्रॉली हो गई हैं।
शहर काे कूड़ा मुक्त करने के लिए निगम लगातार काम कर रहा है। इसके लिए शहर को चार जोन में बांटकर चार कूड़ा ट्रांसफर केंद्र बनाने का फैसला लिया है। इसको निगम के हाउस की बैठक में भी पास किया था। बरसत रोड पर कूड़ा ट्रांसफर केंद्र बन चुका है। बाकी तीन जोन में जगह देखी गई है। गोहाना रोड पुराना शुगर मिल में आसपास के लोगों ने इसका विरोध कर दिया था। निगम ने इसके साथ शहर में जगह-जगह कूड़ा डालने वाले स्थानों को चयनित किया है। अब तक ऐसे 30 स्थानों को चयनित किया है। जेबीएम कंपनी इन स्थानों पर नियमित रूप से ट्रैक्टर-ट्राली तैनात करेगी। जेबीएम कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत तिवारी ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में वाहनों की संख्या को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर पर मिलने वाली शिकायतों का भी समाधान किया जाता है।
विज्ञापन


बॉक्स

किया जाएगा लोगों को जागरूक
नगर निगम इन स्थानों पर एक कर्मचारी लगाएगी। यहां कूड़ा फेंकने वाले लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही उनको उनके क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए आने वाली जेबीएम की गाड़ी के बारे में बताया जाएगा। यह जागरूकता कार्यक्रम एक सप्ताह लगातार चलाया जाएगा। उक्त लोग इसके बाद भी कूड़ा खुले में फेंकते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
शहर में कूड़ा उठान की व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है। शहर में 30 स्थानों पर ज्यादा मात्रा में कूड़ा फेंका जा रहा है। यहां जेबीएम की ट्रॉली लगाई गई हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी सुधार नहीं होगा तो संबंधित लोगों के चालान किए जाएंगे।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed