फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation's own condition, which provides roads, drinking water, sanitation and toilets to the city, is very bad

शहर को सड़क, पीने का पानी, सफाई और शौचालय उपलब्ध करवाने वाले निगम के खुद के ही हालात बेहद खस्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The corporation's own condition, which provides roads, drinking water, sanitation and toilets to the city, is very bad
शहर को सड़क, पीने का पानी, सफाई व शौचालय उपलब्ध करवाने वाले नगर निगम के खुद के ही हालात बेहद खस्ता हैं। ये हाल नगर निगम के दोनों कार्यालयों का है। पीने के पानी की समस्या के साथ यहां शौचालय बेहद गंदे हैं। ऐसे में निगम अधिकारियों व कर्मचारियों तक को पीने का पानी खरीद कर पीना पड़ता है। वहीं, शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ता है। ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स के आगे की सड़क कई महीने से उखड़ी है। इसे एक ट्यूबवेल के लिए उखाड़ा गया था। यहां बरसाती पानी भरने से कीचड़ जमा है। अब यहां नई सड़क बनाने के लिए टाइलों को उखाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

इन हालातों में अधिकारी अब यहां बैठना पसंद नहीं करते। ऐसे में लोग भी अपनी शिकायतों को लेकर निगम कार्यालय नहीं आते। ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स में पीने के पानी के लिए रखे गए वॉटर कूलर में कीड़े रेंगते दिखाई दिए।पालिका बाजार निगम कार्यालय में भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां लोग सीनियर डिप्टी मेयर के कार्यालय से पानी पीते भी हैं और भरकर ले जाते भी हैं। सीनियर डिप्टी मेयर ने कार्यालय में अपने खर्च से प्राइवेट कैंपर व पानी की बोतलें तक मंगवाई हैं।
विज्ञापन

शौचालयों के हाल खराब
ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स में शौचालय बने हैं लेकिन निगम की पहली और दूसरी मंजिल के चोक हैं। भीषण बदबू से इनमें कोई नहीं जाता। सीएफसी सेंटर के पास बना सार्वजनिक शौचालय के तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। वहीं प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में शौचालय तीसरी मंजिल पर हैं। यहां कोई चढ़ नहीं पाता, जो जाता है वह गंदे शौचालय देख वापस आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर मुद्दा आज होगी चर्चा
निगम के दोनों कार्यालयों में पीने के पानी की किल्लत, गंदे शौचालयों व मामला संज्ञान में है। कई बार लोगों से भी शिकायत मिल चुकी है। इस पर निगम अधिकारियों से वीरवार को आयोजित होने वाली मीटिंग में जवाब तलब किया जाएगा। जनहित को देखते हुए निगम ने इन हालातों को जल्द से जल्द सही करवाया जाएगा। - दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।

वर्जन
निगम की शर्मनाक स्थिति
नगर निगम की ये स्थिति बेहद शर्मनाक है। निसंदेह इस पर निगम से जवाब मांगा जाएगा। सदन में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के सामने ये मुद्दा रखा जाएगा। इससे निगम कर्मियों के साथ निगम में आने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। जिसे जल्द सही करवाने की मांग की जाएगी। -रविंद्र भाटिया, पार्षद, वार्ड नंबर 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed