फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation received revenue of Rs 15 lakh on the holiday.

Panipat News: निगम को छुट्टी के दिन मिला 15 लाख रुपये राजस्व मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
The corporation received revenue of Rs 15 lakh on the holiday.
पानीपत। नगर निगम को वीरवार को छुट्टी के दिन प्रॉपर्टी टैक्स में करीब 15 लाख रुपये का राजस्व मिला। इसके साथ निगम का इस वित्त वर्ष में 28 कराेड़ रुपये पहुंच गई है। बाकी दिनों पांच दिनों में 30 करोड़ तक का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्त वर्ष के आखिरी दिनों में पहले शनिवार को प्रॉपर्टी टैक्स शाखा पर सुचारु काम रखने का फैसला लिया था। अधिकारियों ने बुधवार को एक और आदेश जारी कर रविवार को छोड़कर प्रत्येक अवकाश को काम सुचारु रखने का फैसला लिया था। नगर निगम के पालिका बाजार स्थित प्राॅपर्टी टैक्स शाखा और देवीलाल कांप्लैक्स स्थित सीएफसी के कैश काउंटरों पर वीरवार काे छुट्टी के दिन सामान्य दिनों की तरह कामकाज चला। लोग सुबह ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए पहुंचने लगे। इसके बाद दोपहर तक लोगों का आना लगा रहा। कुछ लोगों ने अपने बिलों की त्रुटि ठीक कराई। निगम को वीरवार को एक दिन में 15 लाख रुपये प्राॅपर्टी टैक्स जमा हुआ। निगम ने इस वित्त वर्ष 40 कराेड़ रुपये प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी का लक्ष्य रखा है। कृष्णा कॉलोनी नीरज ने बताया कि उनके मकान का प्रॉपर्टी टैक्स अधिक लगाया गया था। उन्होंने कंपनी से छुट्टी लेकर ठीक कराने का प्रयास भी किया, लेकिन पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने वीरवार को ठीक कराकर टैक्स जमा कराया है। मॉडल टाउन के मुकेश ने बताया कि मकान की प्रॉपर्टी आईडी उनकी पत्नी के नाम है। इसमें टैक्स अधिक दिखा रखा था। उन्होंने वीरवार को ठीक कराया है। वे शुक्रवार को अपना टैक्स जमा कराएंगे।
विज्ञापन

वर्जन :
इस वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स निर्धारित किया था। अब तक करीब 28 करोड़ रुपये जमा हो चुका है। निगम ने 31 मार्च तक 30 कराेड़ रुपये प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी का लक्ष्य रखा है। निगम कार्यालय में इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विवेक चौधरी, सहायक आयुक्त, नगर निगम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed