फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The contractor of the SDO of Panchayati Raj Matlauda broke the glass, signed the fake bills

पंचायती राज मतलौडा के एसडीओ की गाड़ी के ठेकेदार ने तोड़े शीशे, फर्जी बिलो पर कराए हस्ताक्षर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The contractor of the SDO of Panchayati Raj Matlauda broke the glass, signed the fake bills
पानीपत। पंचायती राज मतलौडा के एसडीओ के साथ नहर के पास ठेकेदार ने अपने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनसे फर्जी बिलों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिए। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसडीओ ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मतलौडा के पंचायती राज के एसडीओ राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 अगस्त को अपने ड्राइवर सलिंद्र कुमार के साथ मतलौडा कार्यालय से पानीपत की तरफ जा रहे थे। शाम छह बजे उसके फोन पर अज्ञात नंबरों से कॉल आने शुरू हुए, जिन पर जंक फाइल लिखा था, उसने कॉल नहीं उठाए। 10 मिनट तक फोन आए तो उसने फोन फ्लाइट मोड पर कर दिया। जब वह सौदापुर गांव में नोहरा रोड पर पहुंचे तो उसे पीछा करते हुए एक गाड़ी दिखी। ड्राइवर ने बताया कि यह गाड़ी करनाल निवासी ठेकेदार संदीप की है। वह सौदापुर पार करने के बाद पानीपत नहर के पास पहुंचे तो गाड़ी ओवरटेक कर उनके आगे आकर रूकी। ठेकेदार संदीप अपने साथियों सहित बाहर आया। उनके हाथों में डंडे थे। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे पर हमला किया। ड्राइवर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे जबरदस्ती उतारकर नीचे फेंक दिया और चाबी निकाल ली। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने जबरदस्ती उससे फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर कराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बॉक्स
वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का पेमेंट बकाया
एसडीओ ने बताया कि ठेकेदार संदीप दहिया एक बीडीपीओ के पास काम करता था। वह उसी दिन से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाते आ रहा है। वह खुद को बीडीपीओ का रिश्तेदार बताता है। मई 2022 में ठेकेदार ने उसे कहा कि उन्होंने कई गांवों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए हैं, जिनका पेमेंट बकाया है, पेमेंट करा दो। उसने मौके पर जाकर चेक किया तो सभी कार्य अधूरे मिले। जिनको पूरा करने के लिए कहा तो ठेकेदार ने उस पर अलग-अलग जगह से फोन कराकर पेमेंट का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed