{"_id":"68fbda55ad8177b21a0b7048","slug":"the-construction-of-the-drain-in-the-service-lane-on-gt-road-is-in-limbo-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145994-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीटी रोड पर सर्विस लेन में नाले के निर्माण कार्य अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीटी रोड पर सर्विस लेन में नाले के निर्माण कार्य अधर में
Sat, 25 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड के सामने निर्माणाधीन सीवर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जीटी रोड पर सर्विस लेन में नाले के निर्माण कार्य के अधर में अटके होने से बिश्नस्वरूप कॉलोनी में आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गली में बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थान होने के साथ ही अस्पताल भी है। जहां बच्चों व मरीजों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। उन्हें इसी गहरे गड्ढे से होकर गली से पैदल चलकर अस्पताल में पहुंचना पड़ रहा है। साथ ही शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों को भी इसी रास्ते से होकर संस्थान की ओर जाना होता है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। यह निर्माण कार्य पिछले 15 दिनों से अटका पड़ा है।
अंकुश, रोहित, विक्रम और सुरेंद्र ने बताया कि जीटी रोड पर बिश्नस्वरूप कॉलोनी के बाहर सर्विस लेन पर बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य पिछले 15 दिनों से अधर में अटका हुआ है। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी सड़क किनारे उतरकर पैदल ही अस्पताल में जाने को मजबूर है। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराने की मांग की है। जिससे आमजन को कोई परेशानी न हो। ठेकेदार का कहना है कि निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से त्योहारों को लेकर रोक दिया गया था। मजदूर और अन्य कर्मचारी दिवाली पर अपने घर चले गए थे। जिसके चलते निर्माण कार्य बंद हो गया था। अब फिर से काम शुरू कर दिया है। इसे जल्द ही पूरा कराया जाएगा।