{"_id":"6903c226d91400e9d6028001","slug":"the-congregation-reached-the-venue-the-market-also-became-lively-panipat-news-c-244-1-pnp1006-146323-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समागम स्थल पर पहुंची संगत, बाजार तक रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समागम स्थल पर पहुंची संगत, बाजार तक रौनक
Fri, 31 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
शहर के बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। संत निरंकारी मिशन के 78वें समागम के लिए निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर लाखों संगत पहुंच गई है। वहीं शहर के मुख्य बाजार में भी रौनक है। संगत की खरीदारी से दुकानदारों व फड़ी वालों के चेहरे पर रौनक है। लुधियाना व पानीपत के कंबल लेने के लिए समागम में आईं संगत बड़ी संख्या में बाजार में पहुंच रही हैं।
भोड़वाल माजरी स्टेशन के पास भी बाजार बनाया गया है। उन्हें उम्मीद है कि हर वर्ष की भांति देशभर से आए लाखों संगत उनकी दिवाली जैसी खरीदारी करने के लिए पहुंचेंगे। छोटे दुकानदारों व फड़ी वालों का कहना है कि निरंकारियों के कारण उन्हें रोजगार मिल रहा है। साथ ही निरंकारी समागम के चलते ऑटो वालों के काम में बढ़ोत्तरी हुई है। निरंकारी मिशन की ओर से संगत को लाने ले जाने के लिए अपने वाहन लगाए गए हैं। इसके बावजूद सैकड़ों संगत वहां जाने-आने के लिए ऑटो का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक ऑटो वाले कई चक्कर लगाकर अपनी आजीविका कमा रहे हैं।
वहीं आध्यात्मिक स्थल पर समागम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हजारों सेवादार तैयारियों में नि:स्वार्थ भाव से जुड़े हुए हैं। महिलाएं, पुरुष व युवा हर कोई इस सेवा में भागीदार बन रहा है। समागम स्थल पर लाखों बल्बों व लड़ियों के साथ रोशनी की मनभावन सजावट की गई है। समागम से पहले आध्यात्मिक स्थल पर लाइटिंग की व्यवस्था ऐसी है कि रात में भी दिन सा मनमोहक नजारा दिख रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा व व्यवस्था चाक चौबंद
78वें निरंकारी समागम में ट्रेनों से आने वाली संगत को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जीआरपी भी पूरी तरह से मुस्तैद है। अधिकारी ने स्टेशन व समागम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। जीआरपी के साथ ही आरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। वहीं निरंकारी सेवादल पर स्टेशन पर संगत की सहायता कर रहा है। निरंकारी समागम के लिए सवारी गाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी किया गया है। समागम स्थल के साथ लगे स्टेशन पर संगत की सुरक्षा को लेकर जीआरपी के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।