फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The condition of the third worker affected by the gas is critical.

Panipat News: गैस की चपेट में आए तीसरे श्रमिक की हालत नाजुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
The condition of the third worker affected by the gas is critical.
- दो की हो चुकी मौत, अधमी-अतौलापुर गांव स्थित मैक्स टेक्सटाइल में पानी का टैंक साफ करते समय हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। अधमी-अतौलापुर गांव स्थित डायना मैक्स टेक्सटाइल फैक्टरी में दो श्रमिकों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक की धरपकड़ तेज कर दी है। दो श्रमिकों की मौत से परिजनों में रोष है। वहीं तीसरे श्रमिक की हालत नाजुक है।
बापौली से जलालपुर रोड पर अधमी-अत्तौलापुर गांव स्थित डायना मैक्स टेक्सटाइल फैक्टरी में शनिवार को बापौली निवासी राजकुमार (35), अत्तौलापुर के कृष्ण और मोहाली गांव के इमरान फैक्टरी में काम पर आए थे। राजकुमार शाम करीब छह बजे पानी के टैंक में उतरा। वह करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आया और न ही उसकी कोई प्रतिक्रिया आई। कृष्ण और इमरान उनको देखने के लिए नीचे उतरे। वे दोनों भी अंदर ही रह गए। उनके दूसरे साथी मुंह पर कपड़ा बांधकर अंदर घुसे। वे मुश्किल से उनको बाहर निकालकर लाए।
विज्ञापन

पुलिस तीनों को एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों को सिवाह गांव स्थित पार्क अस्पताल में दाखिल कराया। अत्तौलापुर के राजकुमार की रविवार को तबीयत और बिगड़ गई थी। उनको दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया गया था। जहां उनकी सोमवार सुबह मौत हो गई। श्रमिकों ने बताया कि फैक्टरी जींद निवासी दिनेश गर्ग और जतिन गर्ग की है। उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। सनौली थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




डायना मैक्स टेक्सटाइल फैक्टरी के पानी के टैंक की सफाई करते समय गैस की चपेट में आकर दाे श्रमिकों की मौत हुई है। एक श्रमिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फैक्टरी मालिक की धरपकड़ में लगी है।
- वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed