फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The college started a help desk system for admission

Panipat News: दाखिले के लिए कॉलेज ने शुरू की हेल्प डेस्क की व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
The college started a help desk system for admission
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में सोमवार को स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने लेने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए कॉलेज ने हेल्प डेस्क की व्यवस्था शुरू की है। दाखिलों के लिए कॉलेज में विद्यार्थियों का आवागमन चल रहा है। हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया, विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया और कोर्स चयन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ-साथ प्लेसमेंट सैल, कल्चरल एक्टिविटी की जानकारी भी प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों को विभिन्न सर्टिफिकेट विषय जैसे कंप्यूटर, लैंग्वेज, टैली, मेधा, फाउंडेशन क्लब, स्किल डेवलपमेंट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी भी दी जा रही है। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी को डिग्री लेने के साथ-साथ 120 घंटे कि इंटर्नशिप करना भी अनिवार्य है। समाज सेवा और देश सेवा में जाने वाले इच्छुक विद्यार्थियों को एनएसएस और एनसीसी के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया कि गरीब बच्चे और मेधावी बच्चों को मेरिट के आधार पर फीस में छूट दी जाएगी। कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क की व्यवस्था कार्यदिवस के साथ-साथ रविवार को भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। 1300 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। महाविद्यालय में आईसीटी, हनीवेल और इंफोसिस, कैपजेमिनी के संयुक्त तत्वावधान में पार्लर, कथक, सिलाई, साइबर सिक्यूरिटी, प्रीमियर बैंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इंटर्नशिप कराई गई। आगामी सत्र से ग्रामीण अंचल से आने वाली छात्राओं के लिए एसी बस की व्यवस्था महाविद्यालय द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed