फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cold has started increasing due to drizzle

Panipat News: बूंदाबांदी से बढ़ने लगी है ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
The cold has started increasing due to drizzle
पानीपत। मौसम में रविवार को अचानक बदलाव महसूस किया गया। दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह करीब दो घंटे तक रुक-रुककर कई बार हुई। बूंदाबांदी के साथ तेज हवा के चलने से सर्दी एक साथ बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह ही तेज हवा बहनी शुरू हो गई। दिन निकलने के साथ आसमान में हल्के बादल भी छा गए। दोपहर बाद करीब एक बजे एक साथ मौसम बदल गया। हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह करीब तीन बजे तक रुक-रुककर चली। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक आ गया और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

रविवार का पूरा दिन बादल छाए रहे। बढ़ती सर्दी के कारण वायरल बुखार, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियां परिवार के हर दूसरे व्यक्ति को हो रही हैं। बढ़ती ठंड के साथ लोगों में गर्म खाद्य और गर्म पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed