फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cold has started increasing due to drizzle

Panipat News: सुस्वागतम प्रधानमंत्री...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The cold has started increasing due to drizzle
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पानीपत ही नहीं पूरा प्रदेश तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री पौने दस साल में दूसरी बार पानीपत पहुंचेंगे। उन्होंने इससे पहले 22 जनवरी 2015 को बेटियों को बचाने की अलख पानीपत में जगाई थी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। इसको लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रविवार को फाइनल रिहर्सल की गई। एनएसजी और एसपीजी के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस के आला अधिकारियों ने रिहर्सल की। इसमें पार्किंग से लेकर रूट डायवर्जन और सुरक्षा संबंधित विषयों को जांचा गया। एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल व एडीजीपी लाइन एंड ऑर्डर ममता सिंह के अलावा उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बीमा सखी योजना में महिलाएं होंगी अत्मनिर्भर : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से बीमा सखी योजना के अंतर्गत महिलाओं को एजेंट बनाया जाएगा। उनको बीमा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद महिलाएं अपने आसपास के लोगों का बीमा कर आय अर्जित कर सकेंगी। इसके साथ महिलाओं को हर महीने निश्चित मानदेय भी दिया जाएगा। बीमा सखी को पहले साल सात हजार रुपये प्रति माह, दूसरे साल छह हजार और तीसरे साल पांच हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही हर महीने 2,100 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। महिलाओं को बीमा पॉलिसी बेचने पर अतिरिक्त कमीशन मिलेगा। जो उनकी आय को बढ़ाएगा। पहले चरण में लगभग 35 हजार महिलाएं शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed