फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The clinking of copper and brass in the utensils market

Panipat News: बर्तन बाजार में तांबे और पीतल की खनक

Thu, 16 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 16 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The clinking of copper and brass in the utensils market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। धनतेरस से पहले ही बर्तनों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ है। लोग पारंपरिक रूप से पीतल, तांबे और स्टील के बर्तन खरीद कर त्योहार की शुभ शुरुआत कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहकों में तांबे और पीतल के बर्तन की खरीदारी को लेकर खास उत्साह है। तांबे और पीतल के लोटे, कलश और दीपक पसंद किए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में बिक्री में लगभग 25 फीसदी की वृद्धि है। धनतेरस पर और अधिक खरीदारी की उम्मीद है।
बाजार में 600 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक में बर्तनों के सेट उपलब्ध हैं। उपहार के लिए बर्तनों के सेट भी तैयार किए जा रहे हैं। कुंजपुरा रोड पर बर्तना बाजार में खरीदारी कर रहे मनोज ने बताया कि वह इस दीपावली पर तांबे का क्रॉकरी सेट घर में सजावट के लिए खरीद रहे हैं। तांबे और पीतल के बर्तनों का चलन दैनिक रूप से बेशक नहीं है लेकिन घर की साज-सज्जा में ये राजशाही लुक देते हैं। ग्राहक सुनीता शर्मा ने बताया कि वह अभी बाजार का जायजा लेने आई हैं। क्या नया आया है पता केंगी। हर साल की तरह इस बार भी धनतेरस पर पीतल का लोटा और तांबे की थाली खरीदेंगी।
विज्ञापन



डिजाइनर बर्तन की मांग
दुकानदार संदीप ने बताया कि धनतेरस पर हर व्यक्ति धातु का सामान जरूर खरीदता है। खरीदारी से पहले लोग जानकारी लेने के लिए भी आ रहे हैं। कौन सा बर्तन टिकाऊ है। डिजाइनर बर्तनों में क्या नया है। 14-15 अक्तूबर को खरीदारी के शुभ मुहूर्त के कारण ग्राहकों की आवाजाही रही। इस शुभ मुहूर्त में अधिक मात्रा में तांबे के बर्तनों की बिक्री अधिक हुई। स्टील के भारी बर्तन खरीदे जा रहे हैं। स्टील के बर्तनों की कीमत 150 से 5000 रुपये तक है। तांबे और पीतल के बर्तन 300 से 15 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। ग्राहक भारी बर्तनों के साथ आकर्षक पैकिंग और गिफ्ट सेट की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सजावट के लिए बर्तन
स्टील व्यापारी सुरेश ने बताया कि लोग अब बर्तनों को सिर्फ जरूरत के लिए नहीं बल्कि शुभ निवेश के रूप में भी खरीद रहे हैं। सजावट के लिए बर्तनों की खरीदारी की जा रही है। पिछले साल की तुलना में बिक्री लगभग 25 फीसदी बढ़ी है। धनतेरस के दिन बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। घर में सजावट के लिए तांबे व पीतल की थालियां, कटोरियां, गिलास और चम्मच का पूरा सेट खरीदा जा रहा हैं। सबसे ज्यादा मांग थाली सेट और टिफिन बॉक्स की है। कई कंपनियां स्टाफ के लिए तांबे की बोतलें व स्टील के बर्तनों के विशेष सेट बनवा रही हैं।





-------------

स्टील थाली सेट 400-2500
टिफिन बाॅक्स 300-1200
कटोरी सेट 150-800

तांबे का लोटा 300-3000
कलश 600-2500
थाली 1000-5000
गिलास सेट 700-5000

पीतल का दीया 200-1500
कलश 500-3000
थाली 800-4000
शोपीस बर्तन 1000-15000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed