फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cleric tied the child with a rope and beat him brutally.

Panipat News: मौलवी ने बच्चे को रस्सी से बांध बेरहमी से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
The cleric tied the child with a rope and beat him brutally.
मौलवी द्वारा पीटे गए बच्चे शरीर पर बने घाव। सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पसीना गांव में मदरसे के मौलवी पर नौ साल के बच्चे की पिटाई करने के आरोप लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि बच्चा एक दिन मदरसे में नहीं गया तो मौलवी ने उसकी रस्सी से बांधकर पिटाई की।
जब मां उसे लेकर पहुंची तो बच्चे ने यह बात उन्हें बताई। इसके बाद बच्चे को सिविल अस्पताल लाया गया। परिजनों ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उधर, बाल कल्याण समिति ने भी मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

मामला थाना सेक्टर-29 के पसीना गांव का है। गांव के व्यक्ति ने बताया कि उनका नौ साल का बेटा एक मदरसे में तालीम ले रहा है। वह रविवार को मदरसे में नहीं गया था। अगले दिन सोमवार को वह पहुंचा तो मौलवी ने उसके साथ मारपीट की। शाम को जब वह घर पर नहीं पहुंचा तो उनकी पत्नी उसकी तलाश करते हुए मदरसे पर पहुंची। आरोप है कि मौलवी ने हाथ बांधकर बच्चे की पिटाई की। बच्चे की पीठ व टांगों पर पिटाई के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मौलवी की शिकायत की। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि बच्चे की बेरहमी से पिटाई की है। बुधवार को वह गांव में पहुंचकर इस प्रकरण की जांच करेंगे। मारपीट करने वाले मौलवी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। सरपंच पंकज रावल ने बताया कि बच्चे की ज्यादा पिटाई की गई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर संज्ञान लिया। पंचायत करके मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed