फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city will be dazzled with Rs 150 crore

Panipat News: डेढ़ सौ करोड़ रुपये से चकाचक होगा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
The city will be dazzled with Rs 150 crore
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

पानीपत। इस बार शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब साढ़े तीन सौ करोड़ का बजट तैयार कर लिया है। इनमें से सड़कें, गलियां, नाले, पार्क, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइटों के लिए निगम ने करीब 150 करोड़ से ज्यादा खर्च करने की योजना बनाई है।
इसमें से करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से पक्की सड़कें और गलियां बनाई जाएंगी। मौजूदा सड़कों पर गलियों की मरम्मत की बात की जाए तो इस पर निगम अलग से करीब आठ करोड़ रुपये खर्च करेगा। पिछले साल निगम ने इस मद पर करीब 30 करोड़ खर्च करने का प्लान बनाया था लेकिन फरवरी 2024 तक केवल 16.99 करोड़ ही खर्च कर सका।
विज्ञापन

दूसरी ओर निगम अपनी इमारतों और कार्यालय पर भी करीब साढ़े 10 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। इसमें करीब साढ़े सात करोड़ से एग्रो मॉल में नगर निगम के दोनों कार्यालय शामिल करने का प्रोजेक्ट भी शामिल है। इसके अलावा निगम के खुद के रिहायशी व कामर्शियल दुकानें भी हैं। इनकी हर साल रिपयेरिंग करवाई जाती है। शहर के पार्कों का भी जीर्णोद्धार करने के लिए निगम ने करीब 25 करोड़ का बजट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहर के ज्यादातर खस्ताहाल पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। वहीं निगम शहर के लोगों के लिए करीब 10 करोड रुपये सामुदायिक केंद्रों पर भी खर्च करने की योजना बनाए हुए है। शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नई लाइटें लगवाने, ट्रैफिक लाइटें लगाने और इनकी मरम्मत के साथ शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए निगम ने करीब 20 करोड़ का बजट बनाया है। इसमें शहर में करीब 2600 नई लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं, इनकी रिपेयरिंग की बात करें तो निगम ने इसके लिए करीब छह करोड़ रुपये का बजट अलग से तैयार किया है।
शहरवासियों को पीने के पानी की सप्लाई, सीवरेज और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की देखरेख और मरम्मत के लिए निगम अलग से करीब 15 करोड़ का बजट बनाया है। जिससे शहरवासियों को पानी भी मिल सके और निकासी में भी कोई समस्या न हो। पिछले वित्तीय वर्ष में टेंडर न होने की वजह से निगम ने पांच करोड़ में से सिर्फ 4.6 करोड़ ही खर्च किए हैं।

शहर के विकास और शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट बनाया है। इसमें शहरवासियों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्वक विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिसका फायदा शहर के लोगों को होगा। इनमें पार्क, गलियां, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें भी शामिल होंगी। आचार संहिता के बाद विकास कार्य करवाने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। - साहिल गुप्ता, आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed