फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city resounded with the chants of Baba Saheb.

Panipat News: बाबा साहेब के जयकारों से गूंजा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The city resounded with the chants of Baba Saheb.
बाबा साहेग की जयंती पर शोभायात्रा को रवाना करते मेयर कोमल सैनी। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को शहर समेत जिलाभर उनके जयकारों से गूंज उठा। शहर में कहीं शोभायात्रा निकालकर उनके संदेश लोगों तक पहुंचाए तो कहीं कार्यक्रमों में उनकी शिक्षा का प्रचार किया। डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन हरिनगर में बाबा साहेब की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। रमाबाई जनकल्याण समिति द्वारा स्काईलार्क, पानीपत रेलवे स्टेशन पर बाबा साहेब की जयंती पर विशेष कार्यक्रम किया और इसराना के गुरु रविदास मंदिर इसराना में धम्म भूमि टीम द्वारा बाबा साहेब की जयंती मनाई।
गुरु रविदास आश्रम इंद्रा कॉलोनी में शोभायात्रा में मेयर कोमल सैनी मुख्यातिथि रही। उन्होंने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के सशक्त स्तंभ हैं। उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक को अधिकार दिलाने और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। आज का दिन उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समरसता और समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारें बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
मेयर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर भव्य द्वार बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर निगम पार्षद अनिल मदान, मंजीत कौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुराडि़या, प्रधान प्रवीन कटारिया, सुरजीत पंवार, अरविंद्र कालूपुर, राजेश आंबेडकर, राधेश्याम, सुभाष प्रधान, अंतराम, बलवान, जितेंद्र व सतीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा साहेब का जीवन संघर्ष शिक्षा और समानता का प्रतीक : पानीपत। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक इनको अपने आदर्श के रूप में स्थापित करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed