फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city of Chulkana resounded with Baba's chants.

Panipat News: बाबा के जयकाराें से गूंजी चुलकाना नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The city of Chulkana resounded with Baba's chants.
श्याम बाबा की जय। श्रीश्याम ध्वज यात्रा में जाते यात्री। संवाद
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत व श्याम बाबा की चुलकाना नगरी फाल्गुन माह में श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठी। पानीपत से लेकर चुलकाना तक करीब 22 किलोमीटर की यात्रा में करीब 10 हजार श्रद्धालु पैदल यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। कच्चा कैंप से जुनेद अपनी पत्नी नुरसत व डेढ़ महीने के बच्चे आयत के साथ चुलकाना पैदल गए और बाबा से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। ड्रोन हेलीकॉप्टर से पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

वृंदावन ट्रस्ट द्वारा चुलकाना धाम के लिए श्याम बाबा की पैदल यात्रा शनिवार को तड़के करीब पांच बजे निकाली। श्याम भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाते हुए यात्रा शुरू की। सबसे पहले 11 कन्याओं ने शंखनाद कर यात्रा का शुभारंभ किया। श्याम बाबा का राजस्थान से मंगवाया ध्वज सर्वप्रथम फहराया गया। नवरत्नों की वर्षा ध्वज पर की गई। यात्रा के शुभारंभ के समय मुख्यातिथि महावीर बंसल, विजय जैन, राजेश गर्ग, नितिन जैन, गौरव गोयल, गोपाल तायल, मेयर कोमल सैनी व राहुल विज रहे।
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत आकाश में गुब्बारे छोड़कर की गई। यात्रा का मंदिर में पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर सेवा समिति से प्रधान रोशन लाल और मनोज सिंगला ने स्वागत किया। अध्यक्ष राकेश बंसल और महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि ट्रस्ट आने वाले समय में श्री श्याम बाबा की पताका को जन जन तक पहुंचाएगा। पिछले 14 वर्षों से इस यात्रा को निकाला जा रहा है। श्याम भक्तों की ही मेहरबानी है जो इस यात्रा में हर साल कई हजारों संख्या में भक्त बढ़ते जा रहे हैं। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग व वरुण सिंगला ने कहा कि वर्तमान युग श्याम बाबा का युग है आज बच्चा-बच्चा श्याम बाबा को समर्पित है। इस अवसर पर आशीष गर्ग, दिनेश गर्ग, संजय गोयल, विकास गोयल, मुकेश गोयल, राहुल गुप्ता, जोगिंदर कुंडू, बलदेव गांधी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा खास -
- यात्रा में 20 फुट का ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा जो श्याम बाबा मंदिर में 71 फीट ऊंचे गुंबद पर लगाया गया।
- श्याम भक्तों के लिए जगह जगह लक्की कूपन भी ड्रा द्वारा निकाले गए।
- श्याम भक्तों के लिए जीटी रोड पर जगह-जगह फूलों की वर्षा कराई गई
- ड्रोन हेलीकॉप्टर से भी हर जगह पर फूलों से वर्षा की गई।
- श्याम भक्तों के लिए जीटी रोड पर 10 से ज्यादा पड़ाव रखे गए जहां अलग-अलग राज्यों की स्वादिष्ट भोजन रहा।
- यात्रा में पांच से ज्यादा डीजे और अधिक संख्या में ढोल की पार्टी रही। इन पर नाचते गाते श्याम भक्त यात्रा में भाग लेते हुए मंदिर तक पहुंचे।
- हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली से यात्रा में श्याम प्रेमी शामिल हुए।

पैदल यात्रा में श्याम भक्तों को टूटी सड़क और रोड़ों से पड़ा गुजरना
सेक्टर-11 से पैदल यात्रा में शामिल हुई मीता ने बताया कि वे हर साल पैदल यात्रा में श्याम बाबा के दर जाती हैं। शहर में सड़क ठीक होने से पैदल चलते समय परेशानी नहीं हुई लेकिन समालखा में टूटी सड़क और रोड़ों से गुजरना मुश्किल हो गया लेकिन बाबा का नाम लेकर उन्हें पार करते हुए बाबा के दरबार पहुंची और बाबा के दर्शन प्राप्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


मुस्लिम जोड़ा बाबा के दरबार में पहुंचा
कच्चा कैम्प से जुनेद ने बताया कि वे कई साल से यहीं रह रहे हैं और हर साल यात्रा को जाते हुए देखते हैं इस साल उनके मन में भी बाबा के दरबार जाने की इच्छा जागृत हुई। मन में श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा और विश्वास लेकर भी पैदल यात्रा में अपनी पत्नी व बेटे के साथ शामिल हुआ और बाबा के दरबार चुलकाना धाम पहुंचे। बाबा के दर्शन कर मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

श्याम बाबा की जय। श्रीश्याम ध्वज यात्रा में जाते यात्री। संवाद

श्याम बाबा की जय। श्रीश्याम ध्वज यात्रा में जाते यात्री। संवाद

श्याम बाबा की जय। श्रीश्याम ध्वज यात्रा में जाते यात्री। संवाद

श्याम बाबा की जय। श्रीश्याम ध्वज यात्रा में जाते यात्री। संवाद

श्याम बाबा की जय। श्रीश्याम ध्वज यात्रा में जाते यात्री। संवाद

श्याम बाबा की जय। श्रीश्याम ध्वज यात्रा में जाते यात्री। संवाद

श्याम बाबा की जय। श्रीश्याम ध्वज यात्रा में जाते यात्री। संवाद

श्याम बाबा की जय। श्रीश्याम ध्वज यात्रा में जाते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed