फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city may soon get the gift of a common boiler

शहर को जल्द मिल सकती है कॉमन बॉयलर की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
The city may soon get the gift of a common boiler
पानीपत। चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक करते पानीपत के उद्योगपति। - फोटो : Panipat
पानीपत। शहर को जल्द ही कॉमन बॉयलर की सौगत मिल सकती है। बॉयलर लगाने वाली कंपनी ने चंडीगढ़ में इसे स्थापित करने का प्रेजेंटेशन पेश किया। इसके साथ ही सरकार से 30 एकड़ भूमि की मांग की है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने 30 सितंबर तक उद्योगों को पीएनजी पर लाने का अल्टीमेटम दिया है, ऐसे में कॉमन बॉयलर की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार को उद्यमियों ने चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव, मेंबर सेक्रेटरी एस नारायणन, एमएसएमई के निदेशक संजीव चावला, रीजनल बॉयलर ऑफिसर संजय शर्मा, एसएचआईआईडी के महानिदेशक विकास गुप्ता और मैनेजर के साथ बैठक की। इस मौके पर गुजरात में सूरत स्थित कंपनी स्टीम हाउस ने कॉमन बॉयलर के लिए प्रेजेंटेशन दिया। उद्यमियों की ओर से कॉमन बॉयलर की मांग पर तीन विभागों के अधिकारियों ने कॉमन बॉयलर के प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया। बैठक में एक्सपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित गोयल, डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा और उद्यमी नितिन अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी बोले- हमें भूमि दो, हम लगाएंगे बॉयलर
स्टीम हाउस कंपनी के महानिदेशक विशाल बुद्धिया ने बैठक में बताया कि उनके छह प्रोजेक्ट चल रहे हैं। नौ प्रोजेक्ट और लगाए जाने हैं। कॉमन बॉयलर से प्रदूषण की समस्या दूर होती है। अगर सरकार उन्हें 30 एकड़ भूमि दे तो इस प्रोजेक्ट को पानीपत में लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 से 15 सौ करोड़ के बीच आएगी लागत
गांव सिवाह में प्रोजेक्ट को लगाया जा सकता है। इसकी लागत 13 से 15 सौ करोड़ के आसपास आएगी। कॉमन बॉयलर से सभी डाई उद्योगों को पाइप लाइन के जरिये भाप दी जाएगी। सेक्टर-29-पार्ट-2 की 350 डाई यूनिट और आसपास की 50 फैक्टरियों को जोड़ा जा सकेगा।

वर्तमान में कॉमन बॉयलर की बेहद जरूरत : राणा
पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने बताया कि सरकार ने 30 सितंबर तक पीएनजी का कनेक्शन लेने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसे में कॉमन बॉयलर की इस वक्त बेहद जरूरत है। इससे प्रदूषण की समस्या खत्म हो जाएगी। एक ही प्लांट से भाप मिलेगी, सभी फैक्टरियों में अलग-अलग बॉयलर नहीं लगाना पड़ेगा। बैठक में आश्वासन मिला है, जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed