{"_id":"6918e656b64ce5e77c0be4d6","slug":"the-children-who-won-the-district-level-competition-were-welcomed-on-reaching-the-school-panipat-news-c-244-1-pnp1007-147196-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को स्कूल पहुंचने पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को स्कूल पहुंचने पर किया स्वागत
Sun, 16 Nov 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
सनौली। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आरोही माॅडल स्कूल छाजपुर कलां के विद्यार्थियों ने कल्चर फेस्ट में तृतीय स्थान हासिल किया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता बच्चों का स्कूल की प्रिंसिपल हेमलता बालियान, टीम इंचार्ज दीपिका ने स्वागत किया ।
प्रिंसिपल ने बताया कि टीम में छात्रा रीया, वंश, कोमल, शालू, खुशबु, तन्नू, रितिका रही और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। कल्चर फेस्ट से युवाओं को सांस्कृतिक पहचान बनाने, राष्ट्रीय एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने, प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलता हैं। इंचार्ज दीपिका ने बताया कि युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा सरकार द्वारा प्रायोजित और आर्य कालेज में दस दिवसीय जिला कल्चर फेस्ट में स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गजल, सरिता, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, अमृतपाल कौर, ममता और पिंकी उपस्थित रही।