फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The children left the house after being scolded by their parents and slept in the park at night

Panipat News: माता-पिता के डांटने पर घर से निकले थे बच्चे, रात को पार्क में सोए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
The children left the house after being scolded by their parents and slept in the park at night
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र की विद्यानंद कॉलोनी से कॉलोनी से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लिया है। सोमवार शाम को सेक्टर-11-12 के बाजार से तीनों को बरामद किया गया। पुलिस ने बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि मम्मी-पापा ने डांटा था। जिस कारण वह घर से निकले गए थे और एक दिन वह शिव चौक के पास पार्क में सोए थे। पुलिस ने उनके माता-पिता को बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति फैक्टरी में काम करते हैं। उनके पास दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र 13 साल और बेटी की उम्र नौ साल है। शनिवार को वह दोनों काम पर गए थे और बच्चे घर पर अकेले थे। जब वह शाम को करीब आठ बजे वापस आए तो घर पर दोनों बच्चे नहीं मिले। इसके साथ ही कॉलोनी की एक अन्य महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि था कि उसका 10 साल का बेटा भी घर से लापता है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

थाना चांदनीबाग प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इसके लिए उन्होंने अलग से एक टीम लगाई थी। टीम ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे सेक्टर-11 के पास एक कैमरे में तीनों बच्चे जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार शाम को 11 बजे तीनों बच्चों को पुलिस ने सेक्टर-11 की मार्किट से बरामद कर लिया है। तीनों बच्चों को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

बच्चों को देखकर भावुक हुई मां
जैसे ही बच्चों के माता-पिता को पता चला कि उनके बच्चे मिल गए हैं तो वह दौडकर थाने पर पहुंच गए। बच्चों के परिजन उन्हें देखकर भावुक हो गए। मां ने बच्चों को सीने से लगा लिया और पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed