पानीपत। समालखा के एक पाइट इंजनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के मुख्य सचिव विजयवर्धन भी शिरकत करने पहुंचे। खास बात ये रही कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य सचिव ने प्रसिद्ध मंच प्रस्तोता पदमजीत सहरावत के साथ जुगलबंदी करते हुए एक गीत भी गाया। मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों से कहा कि उनको पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने एक कविता भी सुनाई गई जिसने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों में विजेताओं को ट्राफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इसके बाद कॉलेज के चेयरमैन हरिओम तायल ने मुख्य सचिव का मुख्यअतिथि के रूप में आभार प्रकट करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न व शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, एसडीएम पानीपत धीरज चहल, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, सीटीएम रविंद्र मलिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।