फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The case of a farmer who died due to burn injuries was settled in the Lok Adalat.

Panipat News: किसान की आग में झुलसने से मौत का मामला लोक अदालत में निपटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The case of a farmer who died due to burn injuries was settled in the Lok Adalat.

विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के निजामपुर गांव में आग में झुलसने से हुई किसान बिजेंद्र की मौत का मामला लोक अदालत में निपट गया। डीएसपी नवीन संधू की अध्यक्षता में बनी एसआईटी ने जांच के बाद मुकदमे को रद्द करने की रिपोर्ट अदालत में भेजी थी। मृतक के बेटे की सहमति के बाद लोक अदालत में मुकदमे का निस्तारण कर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
निजामपुर में 2 जून की रात को संदिग्ध हालात में किसान बिजेंद्र की खेत में आग में झुलसने से मौत हो गई थी। परिजनों ने एक रियल स्टेट कंपनी के दो कर्मचारियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-13-17 में मुकदमा दर्ज कराया था। परिवार ने कंपनी पर जबरन जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए थे। इस कारण इस मामले में किसानों ने आंदोलन किया था। इसके बाद जांच के लिए डीएसपी नवीन संधू की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन हुआ था। एसआईटी ने इस मामले में जांच की। वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर एसआईटी ने जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने मृतक किसान के बेटे रोहित के भी बयान लिए। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को रद्द करने की रिपोर्ट अदालत में पेश की। शिकायतकर्ता की सहमति से पुलिस ने लोक अदालत में केस को पूरी तरह से बंद कर दिया।
विज्ञापन

किसान की मौत के मामले में एसआईटी ने अपनी जांच की थी। इसमें हत्या की बात सामने नहीं आई थी। मुकदमे को रद्द करने की रिपोर्ट अदालत में भेजकर मुकदमे को कैंसिल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन संधू, एसआईटी प्रभारी एवं डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed