फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The car was robbed at gunpoint after being pulled out of the window.

Panipat News: खिड़की खोलकर बाहर खींच तमंचे के बल पर लूटी कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
The car was robbed at gunpoint after being pulled out of the window.
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में सोमवार रात को दो बदमाशों ने कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सेक्टर-25 बाइपास पर कार को रोक कर पहले चालक को नीचे खींचा, इसके बाद एक आरोपी तमंचा दिखाकर कार लूटकर थाना चांदनीबाग के सामने वाली सड़क पर भाग गया। दूसरा आरोपी सेक्टर-29 की ओर भाग गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रोहतक की हनुमान कॉलोनी निवासी राजेश ने थाना सेक्टर-29 में प्राथमिकी दर्ज कराई, उनका कहना है कि वह गोविंद लॉजिस्टिक लुधियाना पंजाब की गाड़ियों की लोडिंग अनलोडिंग का काम देखता है। फिलहाल वह नांगलखेड़ी गांव में किराये के मकान में रहते हैं, सोमवार रात को करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी कार से सेक्टर-25 बाईपास रोड होते हुए नांगलखेड़ी जा रहे थे, जैसे ही वह जीटी रोड के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसकी कार रोक ली। एक युवक ने उसे तमंचा दिखाकर कार से बाहर खींच लिया। दूसरा युवक कार में ड्राइवर की सीट पर बैठ गया और कार स्टार्ट कर ली, इसके बाद आरोपी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। एक युवक कार चांदनीबाग थाने के सामने वाली सड़क से लेकर भाग गया, वहीं दूसरा युवक पैदल ही सेक्टर-29 की ओर भाग गया। राजेश ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी, साथ ही पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुभाष, प्रभारी थाना सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed