Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The boom in Yamuna is less and the work is faster

Panipat News: यमुना में उफान कम और काम तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
The boom in Yamuna is less and the work is faster
बापौली/सनौली। यमुना का उफान कम होने पर पानी खतरे के निशान से कम हो गया। वहीं आसपास के खेतों में जमा पानी भी कुछ कम हुआ है। प्रशासन ने नवादा आर और तामशाबाद के पास टूटे तटबंध को बंद करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। नवादा-बार का कटाव शनिवार सुबह तक बंद कर देने का दावा किया जा रहा है। वहीं तामशाबाद के नजदीक बंध को रविवार सुबह तक बंद करने का अनुमान है। इधर खेतों में भी पानी तेजी के साथ कम होने लगा है। किसान पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेतों में पहुंचने लगे।
विज्ञापन

यमुना शुक्रवार को खतरे के निशान 231.50 मीटर से नीचे करीब 231.30 मीटर पर बह रही है। यह खतरे के निशान से करीब 20 सेंटीमीटर नीचे है। इसके आसपास का जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है।आस-पास के गांवों में शुक्रवार को माहौल कुछ बदला हुआ नजर आया। ग्रामीण खेतों में पानी कम होने से पशु के लिए चारा लेकर आने लगे हैं। नवादा-आर और पार गांव जाने वाली सड़क के कटाव को बंद करना शुरू कर दिया है। जानकारों की माने तो हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार सुबह आठ करीब 1.59 लाख क्यूसिक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। शाम को सात बजे करीब 58 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इससे यमुना का जलस्तर कम होने की उम्मीद जग गई है। शुक्रवार शाम को यमुना का पानी करीब चार फुट नीचे आया है।
विज्ञापन


कांवड़िये यमुना में करने लगे स्नान
यमुना नदी का जल स्तर कम होते ही हरिद्वार से आ रहे कांवड़ियों ने यमुना नदी में स्नान करना करना शुरू कर दिया है। हालांकि वे बाहर बैठकर स्नान कर रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के जेई रोहित कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी और एसपी ने मौके का निरीक्षण
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया और एसपी अजीत सिंह शेखावत ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को यमुना तटबंध का दौरा किया। उन्होंने नवादा-आर और तामशाबाद में कट बंद करने के कार्य को लेकर अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि तटबंध के कटाव को जल्द भर लिया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर मशीनरी लगाई गई है। खेतों से पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। अगले दो-तीन दिन में पानी पूरी तरह से निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed