फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The bodies of the murdered woman thrown

महिला की हत्या कर शव फेंका

Sat, 11 Jan 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 11 Jan 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the murdered woman thrown
पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत एक महिला की हत्या कर दी और उसका शव हुडा सेक्टर-19 में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला है। महिला के साथ गैंग रेप की आशंका जताई जा रही है। छह दिन में इस तरह की यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन


इसके बाद से शहर में सनसनी का माहौल है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रख दिया है।
विज्ञापन


हुडा सेक्टर-19 में अजीजुलापुर गांव के नजदीक बाबरपुर नाले के पास शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिला। राहगीरों की सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। थाना शहर प्रभारी महेंद्र सिंह ने एफएसएल टीम की मदद ली। लेकिन मामले की तह तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मधुबन से डॉग स्कवायर्ड को बुलाया। एफएसएल और डॉग स्कवायर्ड टीम ने मौके से नमूने जुटाए। महिला की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। वह अर्द्धनग्न अवस्था में थी। महिला के बाएं हाथ की अंगुली, माथे और नाक पर चोट के निशान हैं।

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखदिया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर और उसके आसपास छह दिन में महिला की इस तरह से हत्या की दूसरी वारदात है। इसके बाद पुलिस की भी चिंता बनी है।

चार जनवरी को थर्मल के पास एक महिला का शव मिला था। उसकी पेचकस घोंपकर हत्या की गई थी। महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस इसमें हत्या का मामला दर्ज कर रखा है और जांच जारी है। पुलिस अब तक शव की शिनाख्त नहीं करा सकी है।


वर्जन
सेक्टर-19 में अजीजुलापुर के पास नाले के नजदीक एक महिला का अर्द्धनग्न शव मिला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना शहर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed