{"_id":"616740610d9a62615e653591","slug":"the-attack-on-the-younger-brother-who-took-the-elder-brother-injured-in-the-attack-to-the-hospital-panipat-news-knl86430795","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल हुए बड़े भाई को अस्पताल लेकर पहुंचे छोटे भाई पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में घायल हुए बड़े भाई को अस्पताल लेकर पहुंचे छोटे भाई पर भी हमला
विज्ञापन
पानीपत। गांव धनसौली में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। युवक का छोटा भाई उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा तो हमलावर अस्पताल भी पहुंच गए। जहां पर आरोपियों ने इस बार छोटे भाई पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने छोटे भाई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव धनसौली निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को उसके भाई आकाश पर जानलेवा हमला हुआ था। वह आकाश को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। रात नौ बजे वह अस्पताल में था, इसी बीच शैंकी, संजू, पोना, आशू और अन्य युवक उस पर वहीं लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी कान और बाजू पर चोट मारी। इसके बाद आरोपी जाति सूचक शब्द कहकर गालियां भी दी। उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी पकड़े जाने के डर से वारदात स्थल पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
किशनपुरा में देवर के पथराव से भाभी घायल
पानीपत। किशनपुरा में मंगलवार को मासिक किराये को लेकर देवर-भाभी में झगड़ा हो गया। देवर के पथराव करने से भाभी घायल हो गई। पीड़िता ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। उन्हें देखकर आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
किशनपुरा निवासी ललिता पत्नी सतीश ने बताया कि उनका डेयरी का काम है। उनकी सास के नाम पर एकता बिहार कॉलोनी में 100 वर्ग गज का प्लाट है। इसका 5500 रुपये मासिक किराया आता है। इसी किराये को लेकर देवर आशीष ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपी देवर ने उस पर ईंट, पत्थर से पथराव कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसने शोर मचाया। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। वहीं इस मामले में चांदनीबाग थाना प्रभारी मंजीत सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।