फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The association held a strike till noon to protest the shooting of a commission agent; a case was filed against 15-20 people, including Baba's disciple.

Panipat News: आढ़ती को गोली मारने के विरोध में एसोसिएशन ने दोपहर तक रखी हड़ताल, बाबा के शिष्य समेत 15-20 पर केस

Fri, 10 Oct 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 10 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The association held a strike till noon to protest the shooting of a commission agent; a case was filed against 15-20 people, including Baba's disciple.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। मतलौडा मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने आढ़ती भीम सिंह को गोली मारने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए शुक्रवार को हड़ताल रखी। आढ़ती सुबह 10 से दोपहर बाद दो बजे तक हड़ताल पर रहे। उन्होंने पंचायत में गोली मारने और चाकू चलाने की घटना की निंदा की। थाना प्रभारी पवन कुमार ने उनके बीच में पहुंचकर आरोपियों को रविवार तक गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं दूसरे पक्ष के बाबा के शिष्य जितेंद्र दास महाराज को गोली लगने का दावा किया है। उनका पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आढ़तियों के हड़ताल पर जाने से धान खरीद कार्य भी प्रभावित रहा। थाना मतलौडा की पुलिस ने इस मामले में बाबा के शिष्य जितेंद्र दास महाराज समेत 15-20 पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आढ़तियों ने शुक्रवार सुबह ही धान की खरीद बंद कर दी। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दीपक गर्ग के नेतृत्व में बैठक की। उन्होंने कहा कि मंडी में पंचायत के दौरान आढ़ती पर गोली चलाना गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वे आरोपियों की गिरफ्तारी तक धान की खरीद नहीं करेंगे। इसकी जानकारी लगते ही मतलाैडा थाना प्रभारी पवन माैके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में जितेंद्र दास महारात और 15-20 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने आरोपियों को रविवार तक गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद दोपहर बाद दो बजे हड़ताल वापस ली। आढ़तियों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई न करने पर फिर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बॉक्स

यह है मामला
मतलौडा अनाज मंडी की 35 नंबर पर वीरवार को जितेंद्र दास महाराज और कवि गांव के जीता के बीच पंचायत चल रही थी। जिसमें आढ़ती भीम सिंह भी शामिल थे। दाेनाें तरफ से 10-10 लोग पंचायत में थे। इसी बीच गाली-गलाैज शुरू हो गई। जितेंद्र दास के साथियाें की तरफ से हाथापाई व चाकूबाजी की गई। जिसमें जीता व विक्की काे कमर, हाथ व पैर पर पांच से छह चाकू लगे। आरोप हैं कि जितेंद्र दास ने गाेली चला दी। जिसमें दाे गाेली आढ़ती भीम सिंह काे लगी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी जीता पर गाेली चलाने का आराेप लगाया था। उन्होंने जितेंद्र दास महाराज काे दाे गाेली लगने का दावा किया है। उनको पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी वीरवार देर रात को ऑपरेशन में गाेली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र दास महाराज समेत 15-20 पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष ने भी एक व्यक्ति को गोली लगने की बात कही है। इसमें जांच की जा रही है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
पवन, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed