फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused turned back on the land agreement, defrauding him of Rs 5.30 lakh.

Panipat News: जमीन का इकरारनामा कर पलटा आरोपी, 5.30 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The accused turned back on the land agreement, defrauding him of Rs 5.30 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। शेरपुर गांव में कृषि भूमि बिक्री के नाम पर 5.30 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित शेरपुर निवासी रणजीत सिंह ने उप पुलिस अधीक्षक बराड़ा को दी दरखास्त में गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 18 मार्च 2024 को जगमोहन सिंह निवासी शेरपुर से 4 कनाल 10 मरले कृषि भूमि खरीदने का इकरारनामा किया था। इसके एवज में 4.30 लाख रुपये चैक द्वारा और 1 लाख रुपये नकद देकर कुल 5.30 लाख रुपये की अदायगी की गई थी। भूमि पर मौखिक कब्जा भी दे दिया गया था और रजिस्ट्री की तिथि 14 अक्तूबर 2024 निर्धारित हुई थी। रणजीत सिंह के अनुसार, भूमि पर पहले से 10 लाख रुपये का लोन था, जिसे विक्रेता द्वारा चुकाया जाना था। उसके भरोसे पर उसने अपने पशुओं के लिए टीन शेड भी लगवा दिया, लेकिन रजिस्ट्री की तिथि आने पर विक्रेता जगमोहन व उसका पुत्र शिवम टालमटोल करने लगे। शिकायत के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने मिलीभगत कर पीड़ित द्वारा लगाया गया टीन शेड उखाड़कर चोरी कर बेच दिया तथा भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर खड़ी फसल भी बर्बाद कर दी। इस संबंध में 9 जून 2025 को थाना मुलाना में भी शिकायत की गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed