फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused of stealing wires were taken on production warrant.

Panipat News: तार चोरी करने के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Sun, 28 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 28 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The accused of stealing wires were taken on production warrant.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। थाना मतलौडा की पुलिस ने कवी गांव में निर्माणाधीन 33 केवी विद्युत लाइन के तार चोरी करने के दो आरोपियों दीपक उर्फ पप्पू निवासी मुंडलाना सोनीपत व अंकित निवासी निसिंग करनाल को जिला कारागार से शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया। जिनके कब्जे से सात हजार रुपये बरामद किए गए।

थाना मतलौडा प्रभारी राजेश ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों कैथ निवासी परविंदर उर्फ बिंद्र व मुंडलाना निवासी सोनू के साथ मिलकर निर्माणाधीन टावर से केबल चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अंकित की निसिंग गांव में कबाड़ी की दुकान है। आरोपी अंकित तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर बिजली सप्लाई लाइन से केबल चोरी कर स्क्रैप में खरीद लेता था। आरोपी अंकित ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने मतलौडा में निर्माणाधीन लाइन के टावर से चोरी की केबल साथी आरोपियों से 40 हजार रुपये में खरीदकर आगे बेच दी। आरोपी दीपक के कब्जे से बचे 4800 रुपये व आरोपी अंकित के कब्जे से बचे 2200 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed