{"_id":"68377cab96430142ac0c9540","slug":"the-accused-of-cheating-in-the-name-of-sending-to-america-was-taken-on-production-remand-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137759-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी के आरोपी को लिया प्रोडक्शन रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी के आरोपी को लिया प्रोडक्शन रिमांड पर
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना क्षेत्र की डाबर कॉलोनी के दो युवकों ने अमेरिका भेजने के नाम पर 32.85 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। आरोपी ठगी के दूसरे मामले में पानीपत जेल में बंद है। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
उससे नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। थाना किला में डाबर कॉलोनी निवासी किरण ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि सेक्टर-11 निवासी कंवलजीत ने उसके बेटे और भाई को अमेरिका भेजने की बात कही थी। इसके लिए 32 लाख रुपये का खर्च बताया था। आरोपी बातों पर विश्वास कर उसने 21.85 लाख रुपये नकद देकर बेटे सन्नी व भाई रमेश को अमेरिका भेजने को कहा।
लेकिन आरोपी ने सन्नी को इकवाडोर भेज दिया था। वही रमेश को दुबई भेज दिया था। बाद में अमेरिका भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये और लिए थे। इस मामले की जांच किला थाना पुलिस कर रही है। आरोपी कंवलजीत ठगी के दूसरे मामले में पानीपत जेल में बंद था।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को तीन दिन की प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर ठगी की रकम बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद