फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The 77th annual Nirankari Sant Samagam started with a bang

Panipat News: 77वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का शानदार आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
The 77th annual Nirankari Sant Samagam started with a bang
समालखा। निरंकारी मिशन के भोड़वाल माजरी स्थित आध्यात्मिक स्थल पर तीन दिवसीय 77वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का शनिवार को शानदार आगाज हुआ। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज फूलों से सजी पालकी पर सवार होकर पंडाल में पहुंचीं।
विज्ञापन

इस दौरान अनुयायी उनके दर्शनों को आतुर दिखे। यहां करुणा और दिव्यता का सुंदर नजारा देखने को मिला।
मंच तक उनका स्वागत एक भव्य शोभायात्रा के रूप में किया गया। निरंकारी इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट्स के 300 से भी अधिक विद्यार्थियों ने नृत्य व संगीत के माध्यम द्वारा दिव्य युगल गुरु माता और राजपिता का अभिनंदन किया। इस तीन दिवसीय संत समागम में विश्व के कई देशों से श्रद्धालु पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि परमात्मा जानने योग्य हैं। इसे जानकर जब हम इसे अपने जीवन का आधार बना लेते हैं, तब सहज रूप में हमारे जीवन में मानवीय गुणों का विस्तार होता चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतगुरु माता ने अपने प्रवचनों में कहा कि युगों से संतों, पीरों ने यही संदेश दिया कि हमें अपनी आध्यात्मिक यात्रा करते हुए मानवता के काम ही आना है। परमात्मा द्वारा प्रदान की चीजें व इंसानों के आविष्कार का सदुपयोग करते हुए इस धरा को और अधिक सुंदर बनाना है। वास्तविक रूप में ‘असीम की ओर-विस्तार, यह एक अंदर से बाहर की दिव्य यात्रा है।
अक्सर मन में तनाव और दिल व दिमाग के तालमेल की बात आती है। वास्तव में मन और मस्तिष्क दोनों ही साथ हैं, परंतु कभी मन कुछ और चाहता है और मस्तिष्क कुछ और सोचता है। जब हम इस परमात्मा संग जुड़ जाते हैं, तब मन में स्थिरता आ जाती है और अपनत्व का भाव उत्पन्न हो जाता है फिर मन विशाल बन जाता है।
प्रदर्शनी देख हर कोई हुआ आनंदित
प्रथम दिन दिव्य प्रदर्शनी शुरू की गई। प्रदर्शनी को तीन भागों में विभाजित किया गया है। जिसके प्रथम भाग में भक्तों को मिशन के इतिहास, विचारधारा और सामयिक गतिविधियों के अतिरिक्त सतगुरु की ओर से देश और विदेशों में की गई दिव्य कल्याणकारी प्रचार यात्राओं की पर्याप्त जानकारी है।
द्वितीय भाग में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के सभी उपक्रमों और गतिविधियों को दर्शाया है। तृतीय भाग के अंतर्गत बाल प्रदर्शनी को बड़े ही मनमोहक और प्रेरणादायक रूप में बाल संतों द्वारा प्रदर्शित किया गया है।

अनुयायी हाथ जोड़कर खड़े
अनुयायी आनंदित होकर अपनी नम आंखों के साथ हाथ जोड़ते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के स्वागत भक्तिभाव आनंदित नजर आए।दिव्यता का यह अनुपम नजारा मिल सुंदर भावना को वास्तविक रूप में साकार कर रहा था। इसमें हर कोई अपनी जाति, धर्म, भाषा को भुलाकर केवल प्रेम भक्ति में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed