फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Textile city turns 32 and impresses across the world

Panipat News: 32 साल की हुई टेक्सटाइल नगरी विश्व भर में मनवाया लोहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Textile city turns 32 and impresses across the world
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी पानीपत आज जिले के रूप में 32 साल की हो गई है। अब हमारी टेक्सटाइल नगरी युवा अवस्था में आ चुकी है। 64 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली टेक्सटाइल नगरी देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले के दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है। 32 साल के पानीपत ने विश्व भर में अपनी टेक्सटाइल क्षेत्र में एक जगह बनाई है।
विज्ञापन

पानीपत का कंबल, बेडशीट, कुशल कवर, तौलिया व बाथमेट विश्व के 85 देशों में इस्तेमाल होता है। पानीपत टेक्सटाइल के क्षेत्र में चीन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। पानीपत ने कई क्षेत्रों में चीन को पछाड़कर अपना लोहा मनवाया है। अमेरिका व यूरोप के देशों की पहली पंसद पानीपत की ही है।
विज्ञापन

पहले पानीपत तहसील के रूप में करनाल का हिस्सा था। एक नवंबर 1989 को पानीपत को करनाल से अलग कर दिया था। इसके बाद 24 जुलाई 1991 को पानीपत को दोबारा करनाल का हिस्सा घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पानीपत के लोगों में निराशा फैल गई। यहां के लोगों ने पानीपत को अलग जिला बनाने के लिए कई बार पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल व बंसीलाल से मुलाकात की। सरकार ने यहां के लोगों की भावनाओं को समझा और एक जनवरी 1992 को पानीपत का एक जिले में के रूप में जन्म हुआ। पानीपत की चार तहसीलें बनाई गई। इसके बाद पानीपत के टेक्सटाइल की क्रांति शुरू हुई थी।

16 हजार करोड़ का निर्यात, 90 हजार करोड़ की घरेलू मार्केट ःपानीपत निर्यात के क्षेत्र में प्रदेश में गुरुग्राम के बाद दूसरे स्थान पर है। पानीपत से हर साल 16 हजार करोड़ का माल निर्यात होता है। कोरोना के बाद यह 20 हजार करोड़ तक पहुंच गया था। पिछले डेढ़ साल में इसमें कुछ कमी आई है। पानीपत की घरेलू मार्केट 90 हजार करोड़ की है। यहां देश के हर कोने से लोग कंबल व बेडशीट खरीदने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed