फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tender worth Rs 20 crore for drinking water supply pending, Rs five crore sewerage passed

Panipat News: पेयजल आपूर्ति का 20 करोड़ का टेंडर लटका, पांच करोड़ी सीवरेज पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Tender worth Rs 20 crore for drinking water supply pending, Rs five crore sewerage passed
पानीपत। शहर को पेयजल सप्लाई के लिए निगम का 20 करोड़ रुपये का टेंडर अब फिर से लटक गया है। हालांकि शहर की सीवरेज की सफाई वाला पांच करोड़ का टेंडर पास हो गया है। दोनों टेंडरों के खुलने के बाद अधिकारियों ने इनके रेट घटवाने का प्रयास किया था। जिसमें 20 करोड़ के काम को 16.35 करोड़ में पूरा करने के लिए एक एजेंसी ने अपने कम से कम रेट दिए। वहीं, सीवरेज सफाई के टेंडर में कम से कम 4.20 करोड़ के आसपास के रेट आए।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने पेयजल सप्लाई के टेंडर का फैसला शहरी स्थानीय निकाय की हाईपावर कमेटी को सौंप दिया है। इसे लेकर नगर निगम अधिकारी निकाय अधिकारियों से भी मिले और टेंडर की पूरी प्रक्रिया और फाइल सुपुर्द की। अब हाईपावर कमेटी की ओर से वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद ही इसका वर्क ऑर्डर जारी किया जा सकता है। वरना अधिकारियों को इसे फिर से टेंडर प्रक्रिया के अधीन लाना होगा। ये दोनों काम पिछले एक साल से लंबित हैं और दोनों काम 18 माह के लिए हैं। इसी एवज में निगम अधिकारी अब तक विभागीय बिलों पर सीवर और पानी का काम करवाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पहले निगम अधिकारियों ने 20 करोड़ के टेंडर को दो भागों में बांट कर लगा दिया था। जिसमें शहर के एक एरिया में सात करोड़ और दूसरे एरिया में 13 करोड़ से काम शामिल किया। बाद में एक की प्रशासकीय अनुमति मिली तो अधिकारियों ने इस टेंडर को दोबारा लगा दिया। वहीं, पिछले करीब एक साल से अधिकारियों ने पानी की मूलभूत सुविधा मानते हुए इसे आवश्यक बताकर विभागीय अनुमति के साथ हर माह ठेकेदार को 30 से 40 लाख रुपये प्रति माह देकर काम करवाते रहे हैं। अब टेंडर में इस काम के लिए 1.11 करोड़ रुपये प्रतिमाह का खर्च दिखाते हुए इसका 18 महीने का टेंडर लगाया गया। जिसके अनुमति निकाय से ली थी। इस टेंडर में शहर की करीब 300 कॉलोनियों और निगम के अधीन सेक्टरों को पेयजल सप्लाई देनी होगी। इसमें निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के 600 ट्यूबवेल का ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 किलोमीटर सीवर लाइन की होगी सफाई
शहर में जनस्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से बिछाई गई करीब 400 किलोमीटर की सफाई और सीवरेज लाइन की मरम्मत इस काम में शामिल रहेगी। इसके अलावा छह वाटर डिस्पोजल का संचालन और इनके रखरखाव का काम भी इसी में रहेगा। अब इस टेंडर के रेट केे अनुसार शहर में करीब 23.33 लाख रुपये प्रतिमाह से सीवरेज सफाई का काम होगा।

वर्जन:
सीवर का जारी, पानी का काम बकाया
शहर की सीवरेज सिस्टम के ऑपरेशन एंड मेंटनेंस का टेंडर खोल दिया गया है। इसकी बैंक गारंटी आ चुकी है। अब वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कराया जाएगा। वहीं, पीने के पानी की सप्लाई वाले टेंडर में सबसे कम रेट करीब 16.35 करोड़ आए हैं। इसके लिए सरकार की हाईपावर कमेटी को अवगत करा दिया गया है। उनकी अनुमति के बाद ही आगामी कार्रवाई हो सकेगी।
राजेश कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed