{"_id":"6668f23770041b3a410841a5","slug":"temperature-reached-44-degrees-heatstroke-scorched-panipat-news-c-244-1-sknl1016-119495-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 44 डिग्री पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 44 डिग्री पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों ने झुलसाया
विज्ञापन
पानीपत। प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह 10 बजे से शाम तक लू चलने से लोगों का सड़कों पर निकलना मुुश्किल हो गया है। धूप व लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों को मुंह पर कपड़ा बाधंना पड़ रहा है। नौतपा भले ही खत्म हो गया हो लेकिन उसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना दुुश्वार कर दिया है। आसमान से बरसती आग के बीच दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। दूसरी ओर, गर्मी व लू का असर पशुओं पर भी दिख रहा है। अत्यधिक गर्मी से पशुु तनावग्रस्त हो रहे हैं।
भीषण गर्मी व लू से लोगों को 15 जून तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तीन दिन जबर्दस्त लू चलेगी। तापमान 45 डिग्री के पार पहुुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि 15 जून शनिवार से चार दिन तक तेज हवाओं के साथ छिटपूट बूंदाबांदी के आसार बने हैं लेकिन इसका अधिकतम या न्यूनतम तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि तीन दिनों तक तेज गर्म हवा चलेंगी और हवा की गति भी 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रहेगी।
मंगलवार को भी दिन भर तेज गर्मी रही। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान 45-46 डिग्री पर रहने की संभावना जताई गई है। हवा की गति औसतन 18 किलोमीटर प्रति घंटा और हवा में नमी की मात्रा करीब 10 प्रतिशत तक रही। दिन भर तेज गर्म शुष्क हवा चलती रही। वहीं दिन और रात को तापमान बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी।
विज्ञापन
बॉक्स
सक्रिय हो सकता हैं अति कमजोर पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में एक बार फिर से सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का रुख हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर हो गया है। साथ ही साथ सुबह से शाम तक सूर्य की आग उगलने वाली किरण भी अपने रंग दिखा रही है। साथ ही कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं हो रही है। केवल एक अति कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर केवल पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित है, जिसकी वजह से कहीं कहीं छिटपुट बादलवाही भी देखने को मिल रही है। आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में दिन और रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी तथा गर्मी और लूं अपने तेवरों को और प्रचंड बनाएगी।