{"_id":"664555ea2bdfdad0570374b7","slug":"teenagers-blood-pressure-increased-suffering-from-stomach-pain-panipat-news-c-244-1-pnp1003-118298-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किशोरी का बढ़ा रक्तचाप, पेट में दर्द से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किशोरी का बढ़ा रक्तचाप, पेट में दर्द से बेहाल
विज्ञापन
पानीपत। बाल कल्याण समिति अब पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की मदद से 13 साल की चार माह की गर्भवती का पानीपत में ही गर्भपात करने का प्रयास कर रही है। समिति अब इस मामले में वीरवार को पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से मिलेगी। एसपी के निर्देश पर पुलिस किशोरी को समिति के पास लेकर आएगी। फिर किशोरी के माता-पिता से गर्भपात के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराकर सिविल सर्जन को गर्भपात के लिए पत्र लिखेगी। फिलहाल समिति किशोरी की जिला नागरिक अस्पताल में नियमित रूप से जांच करवा रही है। किशोरी के पेट में दर्द है। उसको अब उच्च रक्तचाप की परेशानी भी होने लगी है।
बॉक्स
यह है मामला
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद क्षेत्र की किशोरी अपने परिवार के साथ पुराना औद्योगिक क्षेत्र में रहती है। वह यहीं पर सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। वह 19 जनवरी को अपनी मां के साथ बुआ के पास गई थी। उसकी मां ने उसे कहा था कि वह बुआ का हाल चाल जानने जा रहे हैं। यहां पर इस किशोरी का विवाह उसकी बुआ के बेटे के साथ जबरदस्ती कर दिया गया। शादी के बाद उसका पति दलीप उसे अपने गावं नबेड़, जिला कानपुर ले गया। 15 फरवरी को दलीप ने कॉल कर किशोरी की मां को बताया था कि उसकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। वह कानपुर जाकर अपनी बेटी को ले आए। किशोरी की मां उसे उत्तर प्रदेश से घर ले आई। मार्च में उन्हें पता चला कि किशोरी लगभग तीन माह की गर्भवती है। वह डर के मारे पुलिस के पास नहीं गए, क्योंकि बाल विवाह हुआ था। किशोरी के पति दलीप ने कॉल कर उसकी मां को कहा कि वह अब उसे अपने साथ लेकर नहीं जाएगा। उसने दूसरी शादी कर ली है। आरोपी दलीप ने किशोरी का यौन शोषण किया और उसको छोड़ दिया। अब किशोरी पेट में पल रहे बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती। इसलिए वह गर्भपात और आरोपी पर कार्रवाई चाहती है।
वर्जन-
बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि किशोरी का पानीपत में ही गर्भपात कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में वह वीरवार को एसपी से भी मिलेंगी। किशोरी की नियमित रूप से जिला नागरिक अस्पताल में जांच कराई जा रही है। मामले में आरोपी पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।