फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager will have abortion tomorrow

Panipat News: गर्भवती किशोरी का कल होगा गर्भपात, 22 सप्ताह का मिला गर्भ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager will have abortion tomorrow
पानीपत। मेडिकल बोर्ड की ओर से शुक्रवार को गर्भवती किशोरी की जांच की गई। इस दौरान 22 सप्ताह का गर्भ पाया गया है। किशोरी को लेबर वार्ड में दाखिल कर लिया गया है। एक डाॅक्टर व दो नर्सिंग ऑफिसर की टीम उसकी देखभाल कर रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल की गायनोकोलोजिस्ट डॉ. लिपिका अंसल ने बताया कि उसकी खून की जांच रिपोर्ट सामान्य है। खून की मात्रा भी लगभग 11 ग्राम है। इस दौरान सीडब्ल्यूसी की सदस्य जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

नारी तू नारायणी समिति की अध्यक्ष सविता आर्या भी शुक्रवार को अस्पताल में पहुंची और किशोरी को जल्द स्वस्थ होने का भरोसा दिलाया। वहीं सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा और डिप्टी सिविल सर्जन उसकी रिपोर्ट लगातार ले रहे हैं। अब रविवार को किशोरी के गर्भपात की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले वीरवार को किशोरी के अदालत में 164 के बयान दर्ज हो चुके हैं। दूसरी ओर एसपी अजीत सिंह शेखावत भी पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस से लगातार मामले की प्रगति रिपोर्ट ले रहे हैं। एसपी ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस नाबालिग आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। फिलहाल नाबालिग आरोपी फरार है।
विज्ञापन


पुराना औद्योगिक क्षेत्र निवासी किशोरी ने दो मई को पुलिस में दर्ज कराए केस में बताया था कि उसकी जबरदस्ती शादी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद क्षेत्र निवासी उसके फुफेरे भाई दलीप से की गई थी। दलीप शादी के बाद उसे अपने गावं नबेड़, जिला कानपुर ले गया। यहां उसके साथ शारीरिक संंबंध बनाए और चंद दिनों बाद ही उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। इस आशय की शिकायत पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को उत्तर प्रदेश के बेवाना क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया था। लेकिन जब मामला तूल पकड़ने लगा और डीसी ने दोबारा किशोरी की काउंसलिंग कराई तो उसने बताया कि पुलिस को गलत शिकायत दी थी। उसके साथ उसके पड़ोसी व नाबालिग प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाए थे, इसलिए वह गर्भवती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

राज्य बाल आयोग की सदस्य सुमन राणा ने बताया कि किशोरी को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी देखभाल कर रही है। उम्मीद है कि जल्द किशोरी का गर्भपात हो जाएगा। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


वर्जन-
जिला नागरिक अस्पताल की गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. लिपिका बंसल ने बताया कि किशोरी की रक्त जांच की गई है। उसकी रिपोर्ट सामान्य है। वह लगभग 22 सप्ताह की गर्भवती है। किशोरी को लेबर वार्ड में दाखिल कर लिया गया है। जल्द उसका गर्भपात किया जाएगा।


वर्जन-
मामले की जांच अधिकारी एएसआई सोनिया ने बताया कि किशोरी की गर्भपात की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरोपी की धरपकड़ की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed