फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenage girl's body found in drain near refinery, murder suspected

Panipat News: रिफाइनरी के पास नाले में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found in drain near refinery, murder suspected
पानीपत। सदर थाना क्षेत्र के रिफाइनरी के पास नाले में 13 वर्षीय किशोरी का शव मिला है। पुलिस ने जन सेवा दल के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकाला। किशोरी ने जींस, पेंट और जैकेट पहन रखी है। शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जनसेवा दल के महासचिव चमनलाल गुलाटी ने बताया कि मंगलवार शाम को रिफाइनरी के पास नाले में किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। सदर थाना प्रभारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को नाले से बाहर निकाला। देखने से लग रहा है कि किशोरी की मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना सदर पुलिस ने शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन


रिफाइनरी के पास नाले में एक किशोरी का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज, प्रभारी, सदर थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed