फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teachers honored in Guru Vandan Samman ceremony

Panipat News: गुरु वंदन सम्मान समारोह में शिक्षक सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored in Guru Vandan Samman ceremony
आर्य कॉलेज कार्यक्रम में ​​शिक्षकों को सम्मानित करते आयोजक। संस्था
- राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की हरियाणा महिला इकाई ने आयोजित किया समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की हरियाणा महिला इकाई की ओर से आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को गुरु वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त आईएएस जगदीप सिंह रहे। मेयर कोमल सैनी, सुरेश तायल, प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, राष्ट्रीय सनातन सेना भारत राजेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय सनातन सेना भारत संदीप महाकाल अति विशिष्ट अतिथि रहे।

जगदीप सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का आधार होते हैं। हम उनके बताए रास्ते और शिक्षा के आधार पर मुकाम पर पहुंचते हैं। यही नहीं शास्त्रों में भी भगवान से बड़ा दर्जा गुरु को दिया गया है।समाजसेवी व शिक्षिका कंचन सागर और शिक्षाविद कवि गुलाब पांचाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की हरियाणा महिला इकाई से अध्यक्ष बबीता सिंह ने कार्यक्रम के बारे में बताया। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति लूथरा, महासचिव ऊषा सैनी, जिला अध्यक्ष नीलम गखड़, उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, महासचिव मेघा तनेजा, कोषाध्यक्ष मीनू अहलावत, कार्यकारिणी सदस्य गुलशन हंस, डॉ. राजेश कुमार व जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed