फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teacher hypnotized and duped of gold ring

Panipat News: शिक्षिका को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Teacher hypnotized and duped of gold ring
समालखा। समाज सेवा समिति मोड़ के पास बाबा का भेष धारण कर आए दो साधुओं ने एक महिला शिक्षिका को सम्मोहित कर उससे सोने की अंगूठी और चार सौ रुपये ले लिए। महिला ने होश आने के बाद इसका पता चला। पीड़ित ने मामले की शिकायत अभी पुलिस को नहीं दी है। बाबा द्वारा एक कार चालक को भी शिकार बनाने की चर्चा है, वहीं एक अन्य महिला को भी बाबा ने शिकार बनाने का प्रयास किया लेकिन वह बाबा के झांसे में नहीं आई।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के जेठ टिंकू ने बताया कि वह माडल टाउन में रघुनाथ मंदिर के पास रहते है, उसके छोटे भाई की पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका है। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब शिक्षिका सरिता बाजार से घर लौट रही थी, उसके हाथ में चार सौ रुपये थे, उसने हाथ में सोने की अंगूठी पहनी हुई थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाबा की नजर उस पर पड़ी।
विज्ञापन

बाबा ने उसे रोका और बात करने के बहाने उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। महिला के सिर पर हाथ फेरते ही वह सम्मोहित हो गई और बाबा के कहने पर अपनी सोने की अंगूठी व 400 रुपये उसे दे दिए, उसके बाद बाबा ने पास की एक दुकान पर सिलाई कर रही महिला वीणा के कानों में सोने की बाली देखकर उसे सम्मोहित करने की कोशिश की, लेकिन वह बहकावे में नहीं आई, इसके बाद एक कार चालक के हाथों से अंगूठी उतरवा ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed