{"_id":"6ad0ebb3c2ab3ff5b304acdb","slug":"launch-of-former-dgp-ashok-kumar-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166067-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की पुस्तक ‘लाइफ स्किल्स टू रीच द टॉप’ का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की पुस्तक ‘लाइफ स्किल्स टू रीच द टॉप’ का विमोचन
दिल्ली में आयोजित समारोह में पुस्तक का विमोचन करते मुख्यातिथि । स्रोत : सोशल मीडिया
Link Copied
पानीपत। गांव कुराना निवासी उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार और डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक ओपी मनोचा की संयुक्त पुस्तक ‘लाइफ स्किल्स टू रीच द टॉप’ का वीरवार को आईआईटी दिल्ली में विमोचन हुआ। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी दिल्ली एलुमनाई एसोसिएशन और एस चंद पब्लिशिंग ने किया।
विज्ञापन
समारोह में बोट के सह-संस्थापक एवं ‘शार्क टैंक इंडिया’ फेम अमन गुप्ता विशेष अतिथि रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेनरेशन-जेड विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने वाली पीढ़ी है। इसके लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ मजबूत जीवन मूल्य और व्यावहारिक कौशल भी जरूरी हैं। पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुस्तक में कॅरिअर योजना, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इसमें स्वॉट विश्लेषण और जापानी अवधारणा इकीगाई जैसे उपयोगी टूल भी दिए गए हैं। इस अवसर पर फरीदाबाद के डीसीपी डॉ. राजेश मोहन, मोंगिया स्टील के एमडी गुणवंत मोंगिया, प्रो. अलकनंदा अशोक और एस चंद के एमडी हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
56
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।