फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   TB will lose, the country will win campaign will now run for 90 days

Panipat News: टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अब 90 दिन चलेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
TB will lose, the country will win campaign will now run for 90 days
पानीपत। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान शुरू किया गया। इससे पहले सौ दिन का अभियान चलाया था। दूसरे चरण में 90 दिन चलेगा। इसके अंतर्गत वीरवार को कुराड़ गांव में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के जिला अधिकारी डॉ. लाभ सिंह की देखरेख में टीम ने काम किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी सतबीर सिंह ने बताया की निक्षय शिविरों में उन मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है, जो किसी भी कारण से सरकारी अस्पताल तक जांच के लिए नहीं पहुंच पाए हैं। ग्रामीणों को टीबी की बीमारी के बचाव के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों को क्षय बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सुरक्षित और अच्छी आदतें अपनानी चाहिए।
विज्ञापन

क्योंकि लगातार दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, लगातार बुखार के रहने से, बलगम के साथ खून आना और वजन कम होना, भूख कम लगना आदि तपेदिक के लक्षण होते है। तपेदिक एक संक्रामक बीमारी है जो खांसने, छींकने सो हवा से फैलती है और ये किसी को भी हो सकती है। इसलिए खांसते, छींकते समय मुंह व नाक को साफ कपड़े से ढककर रखना चाहिए। तपेदिक से बचाव और इलाज के लिए जांच, दवा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। हरियाणा सरकार द्वारा सभी तपेदिक के मरीजों को दवा के साथ हर महीने एक हजार रुपये पौष्टिक आहार खाने के लिए आर्थिक मदद स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही है। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्यकर्मी स्वीटी रानी व सोनिया रानी उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed