फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Taylor committed suicide by hanging

टेलर ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Taylor committed suicide by hanging
पानीपत। कच्चा कैंप में एक टेलर ने अपने किराए के मकान में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। टेलर ने यह कदम क्यों उठाया, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने की पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने छोटे भाई के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि वह हाल में पानीपत में रहते हैं। वह पांच भाई थे। बड़ा भाई रामतीर्थ (32) कच्चा कैंप में किराए पर रहता था। उसका आठ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। उसकी यहां पर टेलरिंग की दुकान है। उसका छोटा भाई बृजमोहन भी पानीपत में रहता है। दिवाली पर उसकी भाभी जूली बच्चों समेत गांव चली गई थी। यहां पर भाई अकेला रहता था। रविवार को छोटा भाई बृजमोहन रामतीर्थ के कमरे पर उससे मिलने गया था। रामतीर्थ का कमरा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे पर फंदे से लटका था। उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। अब पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed