फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Taught students how to make CV

Panipat News: विद्यार्थियों को बायोडाटा बनाना सिखाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Taught students how to make CV
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में सोमवार को प्लेसमेंट एवं कॅरिअर गाइडेंस इकाई और मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बायोडाटा बनाने और कॅरिअर वृद्धि व विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला की। जिसमें विभिन्न संकायों के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि प्रतियोगी बाजारों में एक नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत की होती है। ऐसे नौकरी के लिए प्रभावशाली बायोडाटा बनाना जरूरी है। यहां तक कि बायोडाटा न केवल नौकरी पाने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है, बल्कि सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेजों और शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्सों के लिए भी एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। उन्होंने कहा कि कॅरिअर डेवलेपमेंट सही दिशा में आगे बढ़ने और कॅरिअर में लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। इसके लिए सावधानीपूर्वक एक योजना बनाकर चलने की जरूरत होती है। कॅरिअर डेवलेपमेंट के चरणों को समझने से विद्यार्थियों को उनके कॅरियर का रास्ता खोजने और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस सेल की अधिकारी डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए बदलते समय के अनुसार नई-नई स्किल सीखना जरूरी है। यह विद्यार्थियों को मार्केट में प्रासंगिक बनाए रखता है। यही स्किल सेट और अनुभव विद्यार्थियों के कॅरिअर आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करते हैं और उन्हें कॅरिअर जीवन में आगे बढ़ाते हैं। मुख्य वक्ता खुशबू रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के पूछे प्रश्नों के विस्तार से उत्तर दिए और उनके कॅरिअर से संबंधित संदेहों का समाधान किया। इस मौके पर निशा गुप्ता, रुचिका और मेधा टीम से अमन व नेहा मौजूद ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed