फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tamannaah came first and Monica second in the women's cycling race.

Panipat News: महिलाओं की साइकिल दौड़ में तमन्ना प्रथम और मोनिका रही द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah came first and Monica second in the women's cycling race.
इसराना। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में आयोजित खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता की पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में तमन्ना ने प्रथम और मोनिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। साथ ही म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रीना कारद ने बाजी मारी। प्रतियोगिता की विजेता महिला खिलाड़ियों को विभाग की सीडीपीओ सुरेश बाला ने नकद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीडीपीओ सुरेश बाला ने कहा कि खेलों के दम पर महिलाओं ने विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग द्वारा महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम प्रतिभागी को 2100 रुपये, द्वितीय प्रतिभागी को 1100 रुपये और तीसरे स्थान पर प्रतिभागी को 750 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन





प्रतियोगिता के परिणाम

पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में तमन्ना छिछड़ाना प्रथम रही। मोनिका पूठर द्वितीय व निकिता अहर तृतीय रही। चार सौ मीटर दौड़ में मुस्कान बलाना प्रथम, अन्नू देवी अहर द्वितीय व अन्नू अहर तृतीय रही। तीन सौ मीटर दौड़ में सानिया इसराना प्रथम, सपना अहर द्वितीय व प्रियंका छिछड़ाना तृतीय रही। 30 वर्ष से ऊपर वर्ग में सौ मीटर दौड़ में सोनम अहर प्रथम, प्रमिला हड़ताड़ी द्वितीय व ऊषा अहर तृतीय रही। म्यूजिकल चेयर दौड़ में रीना कारद प्रथम, सुनीता ग्वालडा द्वितीय व सोनिया अहर तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में पूजा मांडी प्रथम, पूनम पूठर द्वितीय व सुमन भाऊपुर तृतीय रही। इस मौके पर सुपरवाइजर मोहिनी, संजना, मंजू, विनती, प्रीति, उर्वशी, लिपिक सुरजीत सिंह, लेखाकार जयदीप, प्रवेश व गुलशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed