फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tamanna won silver medal in Olympic Association competition

Panipat News: तमन्ना ने ओलंपिक संघ प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tamanna won silver medal in Olympic Association competition
विजेता तमन्ना पदक दिखाते हुए। संवाद
पानीपत। निंबरी गांव की बेटी तमन्ना ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें हरियाणा ओलंपिक संघ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। तमन्ना की जीत से गांव में खुशी की लहर फैल गई है। उत्तराखंड के रुद्रपुर में सात से 12 फरवरी तक इनका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया।
विज्ञापन

तमन्ना ने हैंडबॉल में हरियाणा की टीम से हिस्सा लिया। इसमें देश से आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से हरियाणा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। निंबरी गांव की तमन्ना ने पदक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

हरियाणा के खेल महानिदेशक संजीव वर्मा और उप निदेशक मंजीत सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। महानिदेशक संजीव वर्मा ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीत प्रदेश का नाम रौशन किया है। पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलों में भी आगे आना चाहिए। आज के समय में खेलों में भी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल है। हरियाणा सरकार की खेल नीतियों के अनुसार इन खिलाड़ियों को नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से ही कर रही हैं अभ्यास
तमन्ना ने बताया कि वह बचपन से हैंडबॉल का अभ्यास कर रही है। इससे पहले भी वह कई बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रदेश का मान बढ़ा चुकी है। वह आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन को लेकर तैयारी कर रही हैं। उनके साथ उग्राखेड़ी के अमन मलिक और अनु मलिक ने भी हरियाणा ओलंपिक संघ में हिस्सा ले प्रदेश का मान बढ़ाया है। तमन्ना ने बताया कि उसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश का गौरव बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed